लता मंगेशकर के बारे में जानकारी | Lata Mangeshkar Short Biography in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

लता मंगेशकर के बारे में जानकारी | Lata Mangeshkar Short Biography in Hindi

 लता मंगेशकर के बारे में जानकारी

Lata Mangeshkar Short Biography in Hindi
लता मंगेशकर के बारे में जानकारी | Lata Mangeshkar Short Biography in Hindi



लता मंगेशकर के बारे में जानकारी 

  • लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर)
  • मृत्यु  6 फरवरी 2022 


लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

 

लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। लता दीदी को भारत सरकार ने 'भारतरत्न' से सम्मानित किया है। 

इनकी मृत्यु कोविड से जुड़े कॉम्प्लिकेशन से 6 फरवरी 2022 में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई

 

लता मंगेशकर के बारे महत्वपूर्ण  जानकारी

  • लता मंगेशकर के पिता दिनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायक थे।
  • उन्होने अपना पहला गाना मराठी फिल्म 'किती हसाल' (कितना हसोगे?) (1942) में गाया था।
  • लता मंगेशकर को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म महल से मिला। उनका गाया "आयेगा आने वाला" सुपर डुपर हिट था।
  • लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं में 30000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।
  • लता मंगेशकर ने 1980 के बाद से फ़िल्मो में गाना कम कर दिया और स्टेज शो पर अधिक ध्यान देने लगी।
  • लता ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • लता मंगेशकर ने आनंद घन बैनर तले फ़िल्मो का निर्माण भी किया है और संगीत भी दिया है।
  • वे हमेशा नंगे पाँव गाना गाती हैं।

 

लता मंगेशकर को मिले पुरस्कार की जानकारी 


फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 and 1994)

राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 and 1990)

महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 and 1967)

1969 - पद्म भूषण

1974 - दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड

1989 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार

1993 - फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

1997 - राजीव गान्धी पुरस्कार

1999 - एन.टी.आर. पुरस्कार

1999 - पद्म विभूषण

1999 - ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2000 - आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2001 - स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

2001 - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न"

2001 - नूरजहाँ पुरस्कार

2001 - महाराष्ट्र भूषण