13 मार्च का इतिहास : इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 13 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 12 मार्च 2022

13 मार्च का इतिहास : इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 13 March History in Hindi

13 मार्च का इतिहास : इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएँ  (13 March History in Hindi)

13 मार्च का इतिहास : इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 13 March History in Hindi



13 मार्च का इतिहास :13 March History in Hindi


1800: मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से एक बार फिर शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।

 

1878: भारतीय भाषाओं के लिए देशी प्रेस अधिनियम (वर्नाकुलर प्रेस ऐक्ट) पारित किया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।

 

1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।

 

1892: बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।

 

1940: पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर को लंदन में उधम सिंह उर्फ मोहम्मद सिंह आजाद ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।


956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

 

1963: विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।

 

1992: तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

 

1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

 

2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।

2013: कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।