16 मार्च का इतिहास : इतिहास में 16 मार्च की प्रमुख घटनाएं | 16 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

16 मार्च का इतिहास : इतिहास में 16 मार्च की प्रमुख घटनाएं | 16 March History in Hindi

  16 मार्च का इतिहास : इतिहास में 16 मार्च की प्रमुख घटनाएं  (16 March History in Hindi)

16 मार्च का इतिहास : इतिहास में 16 मार्च की प्रमुख घटनाएं  (16 March History in Hindi)


1690 - फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।

 

1846 - अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह को दे दिया गया।

 

1693 - इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म।

 

1901 - महात्मा गांधी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म।

 

1906 - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म।

 

1916 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म।

 

1922 - अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेय का जन्म।

 

1922 - सुल्तान फवाद प्रथम मिस्र के सुल्तान बनेइंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।

 

1939 - जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।

 

1959 - इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 

1978 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1989- मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी’ मिली।

 

1995- नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।

 

1998- चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

 

2003-- ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।

 

2004- रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।

 

2006 - संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।

 

2007- दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी हर्शेल गिब्स ने वनडे क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

 

2012 - भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

 

2013 - पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना में 24 सैनिकों की मौत।

 

2014 - क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।