18 मार्च का इतिहास : इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं| 18 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 17 मार्च 2024

18 मार्च का इतिहास : इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं| 18 March History in Hindi


18 मार्च का इतिहास : इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं  18 March History in Hindi

आज का इतिहास :  इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं  18th March Major Event in History


18 मार्च का इतिहास : इतिहास में 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं  (18 March History in Hindi)

1801 - भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।

 

1910 - स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा।

 

1922 - महात्मा गांधी को अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में छह साल की सजा सुनायी।

 

1938 - बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का जन्म।

 

1940 - इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।

 

1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज बर्मा की सीमा पार कर भारत में घुसी।

 

1965 - सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

 

1966 - इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनायी।

 

1971 - पेरू में भूस्खलन से 200 लाेगों की मौत।

 

1972 - नयी दिल्ली में पहले विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।

 

1978 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।

 

1997 - तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

 

2006 - संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।

 

2007 - उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।

 

2007 - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।

 

2008 - टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानखड़गपुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

 

2008- भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने।