MP Ke New DGP :मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 5 मार्च 2022

MP Ke New DGP :मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सुधीर कुमार सक्सेना को पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आज आदेश जारी किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज शाम मुख्यमंत्री निवास पर नव पदस्थ पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डीजीपी श्री सक्सेना को नए दायित्व के लिए बधाई दी।

 कौन हैं सुधीर सक्सेना

सुधीर सक्सेना की गिनती सीएम शिवराज के विश्वास पात्रों में होती है। वह 2012-14 के बीच सीएम के ओएसडी भी रह चुके हैं। सुधीर सक्सेना मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वह केंद्र में इंटेलिजेंस के चीफ भी रहे हैं। चार मार्च 2022 को डीजीपी की कुर्सी संभालने के बाद सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे। इसके साथ ही वह छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम और रायगढ़ जिले में एसपी भी रहे हैं। इसलिए प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में उन्हें अच्छी जानकारी है।