लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में जानकारी | Manoj Pandey Detaills in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 20 अप्रैल 2022

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में जानकारी | Manoj Pandey Detaills in Hindi

 लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में जानकारी 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में जानकारी | Manoj Pandey Detaills in Hindi



 लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में जानकारी 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के अगले थल सेना प्रमुख घोषित किये गए। केंद्र सरकार ने नए सेनाध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय थल सेना के 29वें सेनाध्‍यक्ष होंगे। वर्तमान सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अपने 28 माह के कार्यकाल के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्‍त हो जाएंगे। कई विशेष सैन्य आपरेशनों में हिस्सा ले चुके लेफ्टिनेंट जनरल पांडे इस समय देश के उप सेना प्रमुख हैं।

राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षित लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने दिसम्‍बर,1982 में का‌र्प्स ऑफ इंजीनियर में बतौर सेना अधिकारी कमीशन हासिल किया था। उन्‍होंने जम्‍मू और कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन पराक्रम के दौरान प्‍लांवाला सेक्‍टर में इंजीनियर रेजीमेंट का नेतृत्‍व किया। उप सेना प्रमुख बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पूर्वी कमान के कमांडिंग आफिसर और अंडमान-निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। इन्हें अपनी सेवाओं के लिये परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल आदि से सम्मानित किया जा चुका है।