17 मई का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं , 17 May History in Hindi
17 मई का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं
1498- वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।
1540- शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी।
इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
1749 - 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।
1769 -ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1857 - बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।
1949 - भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।
1974 - आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल।
1987 - भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया।
2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।
2000 - ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे।
यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।
2007 - भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008 - तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 -भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
2010 -भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।