27 मई का इतिहास: इतिहास में 27 मई की प्रमुख घटनाएं | 27 May History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 26 मई 2022

27 मई का इतिहास: इतिहास में 27 मई की प्रमुख घटनाएं | 27 May History in Hindi

 27 मई का इतिहास: इतिहास में 27 मई की प्रमुख घटनाएं (27 May History in Hindi )

27 मई का इतिहास: इतिहास में 27 मई की प्रमुख घटनाएं (27 May History in Hindi )

 27 मई का इतिहास: 27 May History in Hindi 


1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।

 

1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म।

 

1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।

 

1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।

 

1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था।

 

1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।

 

1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।

 

1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।

 

1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म।

 

1964 – आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।

 

1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

 

1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।

 

2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।

 

2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।

 

2010 – ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

 

2013- इराक में बम धमाके में 75 की मौत और 200 अन्य घायल।