30 मई का इतिहास : इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं | 30 May History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 29 मई 2022

30 मई का इतिहास : इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं | 30 May History in Hindi

30 मई का इतिहास : इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं 30 May History in Hindi

30 मई का इतिहास : इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएं 30 May History in Hindi

30 मई का इतिहास :  30 May History in Hindi


1539 - स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।


1606 - सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव का निधन।


1646 - स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1783 - फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।


1797 - विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।


1826 - पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ, इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।


1859 - फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।


1867 - उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।


1910 - जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।


1919 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में 'सर' की उपाधि वापस की।


1962 - चिली में फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।


1975 - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।


1981 - बंगलादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके आठ सहयोगियों की हत्या।


1987 - गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।


1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।


1998 - उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।


2000 - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन।


2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।


2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।


2012 - भारत के विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।


2015 - इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।