10 जून का इतिहास : इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं | 10 June History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 9 जून 2022

10 जून का इतिहास : इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं | 10 June History in Hindi

 10 जून का इतिहास  : इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं  10 June History in Hindi

10 जून का इतिहास  : इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं | 10 June History in Hindi


 10 जून का इतिहास  : 10 June History in Hindi


1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।

इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।


1829: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।


1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।


1931: नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।


1934: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।


1940: इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।


1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।


1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।


1967: इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया।

इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।


1971: अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।


1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।


1986: भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।


1999: नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया।

देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।


2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का स्थानीय नाम 'शाहगौरी' रखा।


2003: नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।


2008 : 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।


2017 : 2017 वर्ल्ड एक्सपो कज़ाखस्तान के अस्ताना में खोला गया