27जुलाई का इतिहास :इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 27 July History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 28 जुलाई 2022

27जुलाई का इतिहास :इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 27 July History in Hindi

  27जुलाई का इतिहास :इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं  (27 July History in Hindi)

27जुलाई का इतिहास :इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 27 July History in Hindi

 27 जुलाई का इतिहास ( 27 July History in Hindi)


1713 - रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

 

1789 - पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई।

 

1836 - दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।

 

1862 - अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।

 

1888 - फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।

 

1889 - इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।

 

1897 - बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।

 

1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।

 

1922 - ब्रूसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।

 

1935 - चीन की यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।

 

1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।

 

1982 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

 

1992 - प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का निधन।

 

1994 - निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

 

1996 - ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए।

 

1987 - खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।

 

2002 - यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।

 

2003 - अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।

 

2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।

 

2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

 

2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।