मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार - 2022" के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन। MP Teacher Award 2022 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 4 सितंबर 2022

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार - 2022" के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन। MP Teacher Award 2022

 मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार - 2022" के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन


मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार - 2022"


स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि "राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2022" के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें प्राथमिक श्रेणी में आठ एवं माध्यमिक श्रेणी में छः शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को "शिक्षक दिवस" पर 5 सितंबर को प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में "राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह" में सम्मानित किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री परमार ने पुरुस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 


प्राथमिक श्रेणी में शिक्षिका श्रीमती ममता शर्मा, प्रा० शि० शा०प्र०शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर, श्री के.के. कुल्मी, शा.क.मा.वि. दशहरा मैदान, उज्जैन, श्री विपिन कुमार फौजदार, स.शि. शा.प्रा. शाला सलगापुर, संकुल शा.उ.मा.वि. शाहपुर, श्री केशरी प्रसाद तिवारी, प्र.अ., शा. पूर्व मा.वि. मार्तण्ड, रीवा, श्री अरुण कुमार पटेरिया, प्रा.शि.. शा.मा. शाला चिकटा, शिक्षिका श्रीमती सरिता सिंह, प्रा.शि. शा.प्रा. शाला बालक, शिक्षक श्री घनश्याम प्रसाद यादव, मा.शि. शा.क.प्रा. आश्रम शाला चिकार, मण्डला और श्री आशाराम कुशवाहा, प्रा.शि., शा.प्रा. शाला मदनपुर जिला टीकमगढ़, का चयन किया गया हैं। 


माध्यमिक श्रेणी में छः शिक्षकों का "राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022" हेतु चयन किया गया है। शिक्षक श्री सुधाकर पाराशर, प्राचार्य, शा. सुभाष उत्कृष्ट , उ.मा.वि. शिवाजी नगर, भोपाल, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, उ.मा.शि. उत्कृष्ट, उ.मा.वि. विदिशा, श्री जगदीश गुजराती, मा.शि., शा. उत्कृष्ट, उ.मा.वि. बडवानी, शिक्षिका श्रीमती ज्योत्सना मालवीय, मा.शि.. शा. हाईस्कूल हुडा, शिक्षक श्री भूपेन्द्र कुमार चौधरी, मा.शि. शा.उ.मा.वि. चिमनाखोरी, सिवनी और सुश्री सारिका घारू, मा.शि. शा. उ.मा.वि. सॉडिया का चयन किया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार - 2022" के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन