36वें राष्ट्रीय खेलों के नतीजे (फाइनल) | 36th National Game Final Result in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 4 अक्तूबर 2022

36वें राष्ट्रीय खेलों के नतीजे (फाइनल) | 36th National Game Final Result in Hindi

 36वें राष्ट्रीय खेलों के नतीजे (फाइनल) ,  36th National Game Final Result in Hindi

36वें राष्ट्रीय खेलों के नतीजे (फाइनल) |  36th National Game Final Result in Hindi




पोल-वॉल्टर शिव सुब्रमण्यम ने सोमवार को यहां 36वें राष्ट्रीय खेलों में 5.31 मीटर से अधिक छलांग लगाकर चार साल पहले बनाए अपने ही राष्ट्रीय रेकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इससे पदक तालिका में सेना की स्थिति और मजबूत हुई।

अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सेना के एक और जवान दूसरे स्टार के रूप में उभरे। सैंबो लापुंग ने पुरुषों के भारोत्तोलन के 96 किग्रा वर्ग में नया राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्लीन और जर्क में 198 किग्रा भार उठाया।

आईआईटी गांधीनगर में आयोजित स्पर्धा में शिव सुब्रमण्यम ने 1987 में विजय पाल सिंह के 5.10 मीटर के रेकॉर्ड को 5.11 मीटर छलांग लगाकर तोड़ा तो वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने 5.21 मीटर से अधिक की छलांग लगाई और फिर रेकॉर्ड बनाने के लिए 5.31 मीटर कूदने का प्रयास किया। पहली कोशिश में वह असफल रहे लेकिन आगे इस बाधा को पार करने में सफल रहे।

तैराकी में एसपी लिखित ने भी दो स्वर्ण पदक सेना की झोली में डाले। उन्होंने राजकोट के सरदार पटेल तरणताल परिसर में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के बाद 4x100 मीटर मेडले रिले में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

हृतिका श्रीराम (महाराष्ट्र) ने राष्ट्रीय खेलों में इस सत्र का पहला और अपना कुल नौवां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग प्रतियोगिता में 179.15 अंकों के साथ पीला तमगा हासिल किया। उन्होंने अपने स्वर्ण पदक को कोच-पति और दो साल के बच्चे को समर्पित किया।

चक्का फेंक में कृपाल सिंह (पंजाब) ने राष्ट्रीय खेलों में नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 59.32 मीटर की दूरी के साथ शक्ति सिंह (58.56 मीटर) के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा में सेना के गगनदीप सिंह और प्रशांत मलिक ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

साबरमती पर सेना की रोइंग (नौकाचालन) टीम को भी ज्यादा मुश्किल नहीं हुई और उन्होंने सभी सात स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह (लाइटवेट डबल स्कल्स), चार लोगों की स्कल्स और आठ लोगों वाली टीमों के माध्यम से आज तीन पदक झटके।

महिलाओं की स्पर्धा में मध्य प्रदेश की विंध्या संकेत और रुक्मणि दोनों को आज लाइटवेट डबल स्कल्स और क्वाड्रपल स्कल्स में जीतने के चलते दो बार पोडियम पर जाने का मौका मिला। उनकी टीम की साथी खुशप्रीत कौर ने भी क्वाड्स में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। एक दिन पहले उन्होंने सिंगल स्कल्स में पदक जीता था।

निशानेबाजी में पंजाब की सिफ्ट कौर कामरा ने ओडिशा की श्रीयंका सदांगी को हराकर महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का ताज हासिल किया। सिफ्ट ने 6-0 की बढ़त ली। लेकिन श्रीयंका ने अच्छी वापसी करते हुए 16 अंकों की स्पर्धा को 15-15 पर ला दिया। 16वीं सीरीज में दोनों ने 9.8 का निचला स्तर हासिल किया और ऐसे में श्रीयंका के 9.8 के मुकाबले सिफ्ट ने 10.1 के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

भावनगर में खेले गए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के पुरुष खिलाड़ियों ने तमिलनाडु को 21-18 और तेलंगाना की महिला खिलाड़ियों ने केरल को 17-13 से हराकर 3x3 बास्केटबॉल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

तेलंगाना की खुशी उस समय दोगुनी हो गई जब उनकी बैडमिंटन स्टार्स ने सूरत में केरल के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करते हुए मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक जीता।

तेलंगाना की तरफ से बैडमिंटन स्टार सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी की पति-पत्नी की जोड़ी ने जीत हासिल की। उधर, बी साई प्रणीत ने एचएस प्रणय पर रोमांचक जीत दर्ज की। महिला एकल में सामिया फारूकी ने गौरीकृष्ण को मात देकर जीत दर्ज की।

तीरंदाजी में पुरुषों के रिकर्व सेमीफाइनल में, अतानु दास (पश्चिम बंगाल) ने तरुणदीप राय (सेना) को 6-0 से हराया। तरुणदीप ने झारखंड के जयंत तालुकदार को हरा दिया था, जो क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर थे। अतानु दास फाइनल में सेना के एक अन्य तीरंदाज गुरचरण बेसरा से भिड़ेंगे।

उधर, महिला हॉकी में हरियाणा की कप्तान रानी रामपाल ने राजकोट के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ग्रुप-ए मैच में अपनी दूसरी जीत के लिए ओडिशा पर 4-0 की जीत की हैटट्रिक बनाई। वे अंतिम चार में जगह मिलने को लेकर आश्वस्त हैं। उत्तर प्रदेश ने शुरूआती हार के बाद वापसी करते हुए मेजबान गुजरात पर 6-0 से जीत दर्ज की।

ग्रुप बी में कर्नाटक ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए झारखंड से 3-3 की बराबरी की, जबकि पंजाब ने मध्य प्रदेश को हराकर दूसरी जीत हासिल की।

पुरुषों के पूल ए मैच में, हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 7-0 से हराया और अभिषेक ने हैटट्रिक बनाई।

 

36वें राष्ट्रीय खेलों के नतीजे (फाइनल)

एक्वेटिक्स

 

डाइविंग

महिलाओं की 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड-

1. हृतिका श्रीराम (महाराष्ट्र) 179.15 अंक

2. पलक शर्मा (मध्य प्रदेश) 176.65 अंक

3. ईशा वाघमोड़े (महाराष्ट्र) 169.50

 

तैराकी (पुरुष)

1500 मीटर फ्रीस्टाइल:

1. अद्वैत पेज (मध्य प्रदेश) 15:54.79 (नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड। पिछला- 15:55.78, साजन प्रकाश, तिरुवनंतपुरम, 2015)

2. आर्यन नेहरा (गुजरात) 16:03.14

3. अनीश एस गौड़ा (कर्नाटक) 16:05.94

 

200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक:

1. एसपी लिखित (सर्विसेज़) 2:16.40

2. एस दानुष (तमिलनाडु) 2:18.81

3. स्वदेश मंडल (सर्विसेज़) 2:20.76

 

4x100मी मेडले:

1. सेवाएं 3:49.67

2. कर्नाटक

3. दिल्ली 3:55.85

 

महिला

800 मीटर फ्रीस्टाइल:

1. भव्य सचदेवा (दिल्ली) 9:15.24 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड)

2. वृत्ति अग्रवाल (तेलंगाना) 9:23.91

3. अश्मिता चंद्रा (कर्नाटक) 9:27.54

 

200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक:

1. एस लक्ष्य (कर्नाटक) 2:42.63 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड)

2. चाहत अरोड़ा (पंजाब) 2:43.39

3. हर्षिता जयराम (कर्नाटक) 2:45.27

 

4x100 मीटर मेडले:

1. कर्नाटक 4:27.89 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड)

2. महाराष्ट्र 4:35.09

3. बंगाल 4:37.81

 

एथलेटिक्स (पुरुष)

 

10000 मीटर:

1. गुलवीर सिंह (सर्विसेज़) 28:54.29 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला- 29:13.50, जी लक्ष्मणन, तिरुवनंतपुरम, 2015)

2. अभिषेक पाल (उत्तर प्रदेश) 28:54.98

3. कार्तिक कुमार (सर्विसेज़) 28:55.00

 

पोल वॉल्ट:

1. शिव सुब्रमण्यम (सर्विसेज़) 5.31 मीटर (नया राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला एनआर- 5.30, शिव सुब्रमण्यम, जलाहल्ली, 2018; पिछला एनजीआर- 5.10, विजय पाल सिंह, तिरुवनंतपुरम, 1987)

2. यू गोकुलनाथ (सर्विसेज़) 4.90

3. रामबीर सिंह (राजस्थान) 4.90

 

डिस्कस थ्रो:

1. कृपाल सिंह (पंजाब) 59.32 मीटर (नया राष्ट्रीय खेलों का रेकॉर्ड। पिछला: 58.56, शक्ति सिंह, बैंगलोर, 1997)

2. गगनदीप सिंह (सर्विसेज़) 56.49

3. प्रशांत मलिक (सर्विसेज़) 55.58

 

महिला (10000मी)

1. सीमा (हिमाचल प्रदेश) 33:58.40

2. भारती (हरियाणा) 34:20.82

3. कविता यादव (उत्तर प्रदेश) 35:16.97

 

लॉन्ग जंप:

1. नयना जेम्स (केरल) 6.33 मीटर

2. शैली सिंह (उत्तर प्रदेश) 6.28

3. श्रुति लक्ष्मी (केरल) 6.24

 

हेप्टाथलॉन:

1. स्वप्ना बर्मन (मध्य प्रदेश) 5663 अंक (100मी एच: 14.07; एचजे: 1.75; एसपी: 11.63; 200मी: 26.14; एलजे: 5.86; जेटी: 45.98; 800: 2: 24.14)

2. मरीना जॉर्ज (केरल) 5386

3. सौम्या मुरुगन (आंध्र प्रदेश) 5254

 

बैडमिंटन

मिश्रित टीम: तेलंगाना ने केरल को 3-0 से हराया (सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने एमआर अर्जुन और ट्रीसा जॉली को 21-15, 14-21, 21-14 से हराया; साई प्रणीत ने एचएस प्रणय को 18-21, 21-16, 22-20 से हराया; सामिया इमाद फारूकी ने टीआर गौरीकृष्ण को 21-5, 21-12 से हराया)

 

बास्केटबॉल 3x3

पुरुष: उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 21-18 से हराया; ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ : पंजाब ने दिल्ली को 22-21 से हराया

 

महिला: तेलंगाना ने केरल को 17-13 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 14-12 से हराया

 

जिम्नास्टिक (रिद्मिक)

पुरुष (ट्रैम्पोलिन फाइनल)

1. आदर्श भोइर (महाराष्ट्र) 50.140 अंक

2. मनु मुरली (सर्विसेज़) 46.000

3. अभिजीत निंबालकर (गोवा) 45.790

 

महिला (ट्रैम्पोलिन फाइनल)

1. राही पखले (महाराष्ट्र) 42.8 अंक

2. शेख यासीन (आंध्र प्रदेश) 40.5

3. सिद्धि नस्ल (महाराष्ट्र) 40.3

 

रोइंग (पुरुष)

लाइटवेट डबल स्कल्स:

1. अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह (सर्विसेज) 6:016.0

2. मध्य प्रदेश (तरुण डांगी और प्रभाकर राजावत) 6:21.0

3. हरियाणा (रोहित बेदवाल और लक्ष्य) 6:22.0

 

क्वाड्रपल स्कल्स:

1. सर्विसेज़ (दुष्यंत, सलमान खान, मंजीत कुमार और सुखमीत सिंह) 5:49.4

2. पंजाब 5:52.6

3. राजस्थान 5:54.5

 

कॉक्स्ड आठ:

1. सर्विसेज़ (तेजश शिंदे, योगेश कुमार, अंकित कसान्या, अंकुश, आशीष गोलियान, कुलबीर, नीरज, गुरमीत सिंह और कॉक्स धनंजय उत्तम पांडे) 5:32.8

2. मध्य प्रदेश 5:46.0

3. तेलंगाना 5:46.3

 

महिला (लाइटवेट डबल स्कल्स)

1. मध्य प्रदेश (विंध्या संकेत और रुक्मणि) 7:29.8

2. हरियाणा (सविता और पूजा) 7:45.9

3. ओडिशा (सोनालिका दास) 7:48.5

 

क्वाड्रपल स्कल्स:

1. मध्य प्रदेश (विंध्या संकेत, पूनम, खुशप्रीत कौर और रुक्मणि) 6:40.8

2. हरियाणा 6:49.5

3. ओडिशा 7:17.1

 

कॉक्स्ड आठ:

1. केरल (ए अर्चा, अलीना एंटो, डी दवप्रिया, वीजे अरुंधती, रोज मारिया जोशी, केबी वर्षा, पीबी अश्वथी, वीएस मीनाक्षी और कॉक्स, आर्य डी नायर) 6:35.0

2. ओडिशा 6:43.1

3. तमिलनाडु 6:46.0

 

शूटिंग (महिला)

50 मीटर 3 पोजीशन: सिफ्ट कौर समरा (पंजाब) ने श्रियांका सदांगी (ओडिशा) को 18-16 से हराया; कांस्य पदक: अंजुम मौदगिल (पंजाब)

 

मिश्रित टीम

10 मीटर एयर पिस्टल: पंजाब (हरनवदीप कौर और विजयवीद सिद्धू) ने उत्तर प्रदेश (युविका तोमर और उज्जवल मलिक) को 17-11 से हराया।

कांस्य पदक मैच: महाराष्ट्र (रुचिता राजेंद्र विनरकर और समर्थ मांडलिक) ने तेलंगाना को 16-4 से हराया; हरियाणा (रिदम सांगवान और शिवा नरवाल) ने कर्नाटक को 16-8 से हराया

 

स्कीट : पंजाब (अमरिंदर सिंह चीमा और असीस छिना) ने मध्य प्रदेश (अर्जुन ठाकुर और वंशिका तिवारी) को 6-2 से हराया। कांस्य पदक: हरियाणा (जितेंद्र बेनीवाल और संजना सूद) और दिल्ली (आसिम वारसी और पाखी सेठी)

 

वेटलिफ्टिंग (पुरुष)

96 किग्रा वर्ग:

1. सैंबो लापुंग (अरुणाचल प्रदेश) स्नैच 148 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 198 किग्रा (नया राष्ट्रीय रेकॉर्ड। पिछला: 197, विकास ठाकुर, पटियाला, 2022), कुल 346

2. जगदीश (सर्विसेज़) 144, 187, 331

3. परवीन (हरियाणा) 141, 171, 312

 

109 किग्रा वर्ग:

1. लवप्रीत सिंह (सर्विसेज़) 158, 180, 338

2. विशाल सोलंकी (हरियाणा) 147, 176, 323

3. नवीन (हरियाणा) 145, 177, 322

 

महिला

76 किग्रा वर्ग:

1. अरोकिया अलीश (तमिलनाडु) स्नैच 89 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 117 किग्रा, कुल 206 किग्रा

2. पूनम यादव (उत्तर प्रदेश) 92, 113, 205

3. हरजिंदर कौर (पंजाब) 89, 115, 204

 

87 किग्रा वर्ग:

1. कोमल वकाले (महाराष्ट्र) 94, 116, 210

2. बीएन ऊषा (कर्नाटक) 95, 114, 209

3. टी सत्य ज्योति (आंध्र प्रदेश) 90, 111, 201

 

रोलर स्पोर्ट्स (पुरुष)

1000 मीटर:

1. अमितेश मिश्रा (छत्तीसगढ़) 1:35

2. आर्य मयूर जुवेकर (महाराष्ट्र) 1:35

3. आनंदककुमार वेलकुमार (तमिलनाडु) 1:35

 

आर्टिस्टिक सिंगल फ्री स्केटिंग:

1. अभिजीत अमल राज (केरल) 146.9

2. कुंज बी चोकशी (गुजरात) 106.3

3. कोत्यादा मोहन किरण कुमार (कर्नाटक) 104.2

 

इनलाइन फ्रीस्टाइल स्पीड स्लैलम:

1. संचित भंडारी (उत्तर प्रदेश) 4.58

2. आर सर्वेश (तमिलनाडु) 4.73

3. विश्वेश गणेश पाटिल (महाराष्ट्र) 4.75

 

रिले:

1. महाराष्ट्र 4:29.00

2. तमिलनाडु 4:32.32

3. कर्नाटक 4:32.35

 

स्केटबोर्डिंग पार्क:

1. महिन इवान टंडन (कर्नाटक) 28.33

2. शिवम बल्हारा (दिल्ली) 24.89

3. एस विनेश (केरल) 18.89

 

स्केटबोर्डिंग स्ट्रीट:

1. चिंगंगबाम रंजू सिंह (मणिपुर) 90

2. शुभम शर्मा (महाराष्ट्र) 80.33

3. निखिल नरेश शेलतकर (महाराष्ट्र) 73

 

महिला (1000मी)

1. के आरती (तमिलनाडु) 1:39

2. हीरल साधु (दिल्ली) 1:39

3. सुवर्णिका राधाकृष्णन (कर्नाटक) 1:40

 

आर्टिस्टिक सिंगल फ्री स्केटिंग:

1. रिया साबू (तेलंगाना) 112.4

2. के. साईं संहिता (आंध्र प्रदेश) 107.0

3. भूपतिराजू अंमिषा (आंध्र प्रदेश) 97.8

 

इनलाइन फ्रीस्टाइल - स्पीड स्लैलम:

1. प्राची सिंह (उत्तर प्रदेश) 4.95

2. पीयूषा तारिणी (पुडुचेरी) 4.98

3. मर्लिन धानम अरपौदम (पुडुचेरी) 5.04

 

रिले:

1. तमिलनाडु 4:46.03

2. कर्नाटक 4:46.85

3. दिल्ली 4:54.57

 

स्केटबोर्डिंग पार्क:

1. विद्या दास (केरल) 25.78

2. पी कमली (तमिलनाडु) 12.22

3. आद्या अदिति (दिल्ली) 11.22

 

स्केटबोर्डिंग स्ट्रीट:

1. श्रद्धा रवींद्र गायकवाड़ (महाराष्ट्र) 61

2. उर्मिला जितेंद्र पाबले (महाराष्ट्र) 59.33

3. मीरा गौतम (दिल्ली) 53

 

मिश्रित

आर्टिस्टिक स्केटिंग कपल डांस:

1. महाराष्ट्र

2. तमिलनाडु

3. तेलंगाना

 

स्लैलम पेयर इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग:

1. महाराष्ट्र

2. महाराष्ट्र

3. पुडुचेरी

 

अन्य परिणाम:

तीरंदाजी (पुरुष)

रिकर्व (सेमीफ़ाइनल): अतानु दास (पश्चिम बंगाल) ने तरुणदीप राय (सर्विसेज़) को 6-0 से हराया; गुरुचरण बेसरा (सर्विसेज़) ने गौरव लांबे को 7-1 से हराया

 

कंपाउंड (सेमीफ़ाइनल): ओजस प्रवीण डिटाले (महाराष्ट्र) ने उमेश सिंह (उत्तराखंड) को 147-144 से हराया; ऋषभ यादव (हरियाणा) ने गुरविंदर सिंह (पंजाब) को 147-143 से हराया

 

इंडियन (सेमीफ़ाइनल): गोल्डी मिश्रा (झारखंड) ने अनुज (राजस्थान) को 6-4 से हराया; आजादवीर सिंह (पंजाब) ने सुरेश कुमार गुरुंग (सर्विसेज़) को 6-5 से हराया

 

महिला

रिकर्व (सेमीफ़ाइनल): अंशिका कुमारी सिंह (झारखंड) ने सिमरनजीत कौर (पंजाब) को 6-4 से हराया; संगीता (हरियाणा) ने अवनि (हरियाणा) को 6-0 से हराया

 

कंपाउंड (सेमीफ़ाइनल): अदिति गोपीचंद स्वामी (महाराष्ट्र) ने परनीत कौर (पंजाब) को 147-143 से हराया; प्रगति (दिल्ली) ने साक्षी चौधरी (उत्तर प्रदेश) को 148-147 से हराया

 

इंडियन (सेमीफाइनल): ओकराम नाओबी चानू (मणिपुर) ने पूजा कुमारी (बिहार) को 6-5 से हराया; रथवा अमिता गणपतभाई (गुजरात) ने लैफ्रपम रोजिना देवी (मणिपुर) को 6-4 से हराया।