36वें राष्ट्रीय खेल परिणाम (फाइनल) : उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया | National game 36th Result - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 5 अक्तूबर 2022

36वें राष्ट्रीय खेल परिणाम (फाइनल) : उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया | National game 36th Result

राष्ट्रीय खेल परिणाम (फाइनल) : उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया 

36वें  राष्ट्रीय खेल परिणाम (फाइनल) : उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया | National game 36th Result

 


36वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया, जबकि एथलेटिक्स और तैराकी में नौ राष्ट्रीय खेलों के रेकॉर्ड टूटे।

 

स्थानीय तैराक माना पटेल और असम के धावक अमलान बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो बार रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

 

माना पटेल ने सुबह 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में 26.60 सेकेंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बाद में शाम को, उन्होंने अपने खेल रेकॉर्ड में सुधार किया और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 2:19.74 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

 

हालांकि 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में वह हार गईं। इससे स्थानीय प्रशंसक काफी निराश हुए।

 

200 मीटर दौड़ में असम के अमलान बोरगोहेन ने पहले हीट में और फिर फाइनल में दो रेकॉर्ड तोड़े। चार धावकों ने फाइनल के दौरान 21 सेकेंड में रेस को पूरा किया, लेकिन 100 मीटर में जीत चुके बोरगोहेन ने पुरुषों के स्प्रिंट में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। अमलान ने फाइनल में 20.55 सेकेंड में ही रेस पूरी कर ली।

 

आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने 100 मीटर और 100 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण पदक जीता, लेकिन वह खुद को लकी नहीं मान रही होंगी। वह 100 मीटर हर्डल रेस में 12.79 सेकेंड में सब-13 रेस दौड़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं लेकिन इसे राष्ट्रीय रेकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि वह जिस दिशा में दौड़ रही थीं, हवा की रफ्तार भी उसी दिशा में 2एम/एस की स्वीकार्य सीमा से ज्यादा थी।

इस साल की शुरुआत में कोझिकोड के थेनहिपालम में फे़डरेशन कप के दौरान भी उन्हें इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने 13.09 सेकेंड में रेस पूरी की लेकिन हवा की रफ्तार +2.1एम/एस थी। हालांकि उन्होंने डच सिटी वुट में आयोजित हैरी शटलिंग खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था और 13.04 सेकेंड में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया।

 

उत्तर प्रदेश की भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) पूर्णिमा पांडे ने महात्मा मंदिर में महिलाओं की +87 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पूर्णिमा 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में छठवें स्थान पर रही थीं। यहां उन्होंने 95 किग्रा स्नैच और क्लीन एंड जर्क में 120 किग्रा के साथ कुल 215 किग्रा भार उठाकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

 

महाराष्ट्र ने खो-खो में दो स्वर्ण पदक जीते। पुरुष टीम ने केरल के खिलाफ हाफ टाइम में 26-10 से बढ़त बनाकर 30-26 से मैच अपने नाम किया। वहीं, महिला टीम ने ओडिशा के सपने को चकनाचूर करते हुए उसे 18-16 से हराया।

 

तीरंदाजी प्रतियोगिता में मणिपुर के तीरंदाजों ने चार स्वर्ण पदकों में से दो जीते, जिसमें पुरुष टीम और ओकराम नाओबी चानू का व्यक्तिगत प्रदर्शन शामिल रहा। महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में 5-5 से बराबरी पर रहने के बाद गुजरात की रथवा अमिता गणपतभाई को उन्होंने सिंगल एरो शूटऑफ में 1-0 से हराया। केरल की महिला टीम ने मणिपुर को तीसरा स्वर्ण जीतने से रोक दिया।

 

संयुक्ता काले (महाराष्ट्र) ने ऋचा चोरडिया (99.15) और जम्मू-कश्मीर की सनेहा दीवान (74.55) के मुकाबले 101.65 अंकों के साथ महिलाओं की ऑल-अराउंड रिदमिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह महिलाओं की रिदमिक जिमनास्टिक में एकमात्र पदक था।

अहमदाबाद के रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पुरुष टेनिस के सिंगल्स फाइनल में अर्जुन काधे (महाराष्ट्र) का मुकाबला तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार से होगा जबकि महिलाओं में गुजरात की जील देसाई कर्नाटक की शर्मादा बालू से भिड़ेंगी।

 

सूरत में शीर्ष वरीयता प्राप्त साई प्रणीत (तेलंगाना) और मालविका बंसोड़ (महाराष्ट्र) ने क्वार्टर फाइनल में क्रमश: पुरुष और महिला बैडमिंटन के एकल मुकाबले जीते। साई प्रणीत ने तमिलनाडु के सतीश कुमार को आसानी से हराया जबकि मालविका शुरुआत में दिल्ली की आशी रावत से हार गई थीं और आगे बेहतर प्रदर्शन किया।

 

36 राष्ट्रीय खेल परिणाम  परिणाम (फाइनल)

एक्वेटिक्स

डाइविंग

 

पुरुष 10 मीटर प्लेटफार्म:

1. सिद्धार्थ परदेशी (सर्विसेज) 322.5 अंक

2. सौरव देवनाथ (सर्विसेज) 280.65

3. ओम अवस्थी (महाराष्ट्र) 244.45

 

तैराकी

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल:

1. श्रीहरि नटराज (कर्नाटक) 23.42 सेकेंड

2. पवन गुप्ता (तमिलनाडु) 23.48

3. रुद्रांश मनोज मिश्रा (सर्विसेज) 23.62

 

200 मीटर बैकस्ट्रोक:

1. उत्कर्ष पाटिल (कर्नाटक) 2:05.08 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला: 2:05.66, पीएस मधु, तिरुवनंतपुरम, 2015)

2. अद्वैत पेज (मध्य प्रदेश) 2:05.86

3. एस शिव (कर्नाटक) 2:06.29

 

400 मीटर मेडले:

1. अद्वैत पेज (मध्य प्रदेश) 4:28.91 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला; 4:37.75, एम अरविंद, तिरुवनंतपुरम, 2015)

2. साजन प्रकाश (केरल) 4:30.09

3. आर्यन नेहरा (गुजरात) 4:31.03

 

महिला

50 मीटर फ्रीस्टाइल:

1. अवंतिका चव्हाण (महाराष्ट्र) 26.54 सेकेंड (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला: 26.60, माना पटेल, राजकोट 2022)

2. माना पटेल (गुजरात) 26.69

3. नीना वेंकटेश (कर्नाटक) 27.21

 

200 मीटर बैकस्ट्रोक:

1. माना पटेल (गुजरात) 2:19.74 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड; पिछला: 2:23.21, माना पटेल, तिरुवनंतपुरम, 2015)

2. एस. मंडल (पश्चिम बंगाल) 2:23.80

3. पलक जोशी (महाराष्ट्र) 2:25.09

 

400 मीटर मेडले:

1. हाशिका रामचंद्र (कर्नाटक) 5:09.03

2. ऋचा मिश्रा (मध्य प्रदेश) 5:11.26

3. कन्या नैयर (मध्य प्रदेश) 5:11.33

 

तीरंदाजी (इंडियन बो)

पुरुष

व्यक्तिगतः गोल्डी मिश्रा (झारखंड) ने आजादवीर सिंह (पंजाब) को 6-2 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: अनुज (राजस्थान) ने सुरेश कुमार गुरुंग (सर्विसेज) को 6-2 से हराया।

 

टीम: मणिपुर ने सर्विसेज को 6-0 से हराया। कांस्य पदक प्लेऑफ : राजस्थान ने नागालैंड को 5-4 से हराया।

 

महिला

व्यक्तिगत: ओकराम नाओबी चानू (मणिपुर) ने रथवा अमिता गणपतभाई (गुजरात) को 5-5 (सिंगल एरो शूट-ऑफ में 1-0) से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: लैप्रकपम रोजिना देवी (मणिपुर) ने पूजा कुमार (बिहार) को 7-1 से हराया।

 

टीम: केरल ने मणिपुर को 5-3 से हराया। कांस्य पदक प्लेऑफ : गुजरात ने झारखंड को 5-3 से हराया।

 

एथलेटिक्स

पुरुष

200 मीटर:

1. अमलान बोरगोहेन (असम) 20.55 सेकंड (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला: 21.06, अमलान बोरगोहेन, गांधीनगर, 2022)

2. अभिन बी देवाडिगा (कर्नाटक) 20.89

3. मोहम्मद अजमल (सर्विसेज) 20.97

 

800 मीटर:

1. मोहम्मद अफजल (सर्विसेज) 1:46.30

2. कृष्ण कुमार (सर्विसेज) 1:47.19

3. अंकेश चौधरी (सर्विसेज) 1:47.35

 

3000 मीटर स्टीपलचेज़:

1. शंकर लाल स्वामी (सर्विसेज) 8:43.05

2. बालकिशन (सर्विसेज) 8:43.14

3. प्रिंस राज मिश्रा (सिक्किम) 8:47.15

 

110 मीटर बाधा दौड़:

1. तेजस शिर्के (महाराष्ट्र) 13.84 मीटर

2. सुरेंद्र जयकुमार (तमिलनाडु) 14.07

3. तरुणदीप सिंह (सर्विसेज) 14.19

 

400 मीटर बाधा दौड़:

1. टी संतोष कुमार (सर्विसेज) 49.49 सेकेंड (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला: 50.38, रांची, 2011)

2. एमपी जाबिर (सर्विसेज) 50.57

3. के सतीश (तमिलनाडु) 50.70

 

भाला फेंक:

1. डीपी मनु (सर्विसेज) 80.71 मीटर

2. रोहित यादव (उत्तर प्रदेश) 79.78

3. अभिषेक ड्राल (दिल्ली) 79.01

 

35 किमी रेस वॉक:

1. राम बाबू (उत्तर प्रदेश) 2:36:34.00 (नया राष्ट्रीय रेकॉर्ड। पिछला: 2:40:16.00, जुनेद खान, रांची, 2022)

2, जुनैद खान (हरियाणा) 2:40:51.00

3. चंदन सिंह (सर्विसेज) 2:44:02.00

 

महिला

200 मीटर:

1. अर्चना सुसींद्रन (तमिलनाडु) 23.06 सेकेंड (नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड। पिछला: 23.86, शाइनी विल्सन, पुणे, 1994) 2. हिमा दास (असम) 23.61

3. सरबनी नंदा (ओडिशा) 23.64

 

800 मीटर:

1. केएम चंदा (दिल्ली) 2:01.58 (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला: 2:01.86, टिंटू लूका, तिरुवनंतपुरम, 2015)

2. ट्विंकल चौधरी (पंजाब) 2:03.95

3. राधा चौधरी (दिल्ली) 2:04.32

 

3000 मीटर स्टीपलचेज:

1. पारुल चौधरी (उत्तर प्रदेश) 9:56.65

2. कोमल जगदाले (महाराष्ट्र) 10:00.22

3. प्रीति लांबा (हरियाणा) 10:02.94

 

100 मीटर बाधा दौड़:

1. ज्योति याराजी (आंध्र प्रदेश) 12.79 सेकंड

2. अगसार नंदिनी (तेलंगाना) 13.38

3. सपना कुमारी (झारखंड) 13.42

 

400 मीटर बाधा दौड़:

1. वी. रामराज (तमिलनाडु) 56.57 सेकंड (नया राष्ट्रीय खेल रेकॉर्ड। पिछला: 57.75, उदय लक्ष्मी, लुधियाना, 2001)

2. आर. आरती (केरल) 58.57

3. सिंचल कावेरम्मा (कर्नाटक) 58.74

 

भाला फेंक:

1. अन्नू रानी (उत्तर प्रदेश) 54.56 मीटर

2. रश्मि के शेट्टी (आंध्र प्रदेश) 53.97

3. शिल्पा रानी (हरियाणा) 51.93

 

35 किमी रेस वॉक:

1. पायल (उत्तराखंड) 3;11:23.00

2. मंजू रानी (पंजाब) 3:22:32.00

3. पूजा प्रमाणिक (पश्चिम बंगाल) 3:33:56.00

 

मिश्रित

4x400 मीटर:

1. हरियाणा (आयुष डबास, दीपांशी, किरण पहल, अंग्रेज सिंह) 3:19.29

2. कर्नाटक 3:20.51

3. दिल्ली 3:25.60

 

साइकिलिंग (नई दिल्ली)

पुरुष

 

कीरिन:

1. डेविड बेकहम (अंडमान और निकोबार)

2. एसो (अंडमान और निकोबार)

3. अमरजीत सिंह (पंजाब)

 

ओमनियम:

1. दिनेश कुमार (सर्विसेज) 139 अंक

2. विश्वजीत सिंह (पंजाब) 134

3. वेंकप्पा केंगलगुट्टी (129)

 

महिला

कीरिन:

1. त्रेशा पाल (पश्चिम बंगाल)

2. देबोरा (अंडमान और निकोबार)

3. मयूरी लुटे (महाराष्ट्र)

 

तलवारबाजी

पुरुष

साबरे टीम: पंजाब ने सर्विसेज को 45-34 से हराया। कांस्य पदक: छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र

 

ईपी टीम: सर्विसेज ने महाराष्ट्र को 44-30 से हराया। कांस्य पदक: छत्तीसगढ़ और पंजाब

 

महिला

ईपी टीम: चंडीगढ़ ने पंजाब को 44-41 से हराया। कांस्य पदक: मणिपुर और हरियाणा

 

फॉइल टीम: मणिपुर ने केरल को 45-41 से हराया। कांस्य पदक: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र

 

जिम्नास्टिक (रिदमिक)

 

महिला ऑल-अराउंड:

1. संयुक्ता काले (महाराष्ट्र) 101.65 अंक

2. ऋचा चोरडिया (महाराष्ट्र) 99.15

3. सनेहा दीवान (जम्मू और कश्मीर) 74.55

 

खो-खो

पुरुष: महाराष्ट्र ने केरल को 30-26 (हाफ-टाइम 26-10) से हराया। कांस्य पदक: पश्चिम बंगाल और कर्नाटक

 

महिला: महाराष्ट्र ने ओडिशा को 18-16 (18-8) से हराया। कांस्य पदक: कर्नाटक और दिल्ली

 

वेटलिफ्टिंग

पुरुष

109 किग्रा से अधिक वर्ग:

1. विपन कुमार (सर्विसेज) 161 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 195, कुल 356 किग्रा

2. हितेश कुमार 150, 187, 337

3. श्योपत सिंह (राजस्थान) 148, 183, 331

 

महिला

87 किग्रा से अधिक वर्ग:

1. पूर्णिमा पांडे (उत्तर प्रदेश) स्नैच 95, क्लीन एंड जर्क 120, कुल 215 किग्रा

2. एमटी एन मारिया (केरल) 90, 121, 211

3. मनप्रीत कौर (पंजाब) 87, 120, 207

 

टेनिस

पुरुष डबल्स फाइनल: प्रज्वल देव और आदिल कल्याणपुर (कर्नाटक) ने ध्रुव हिरपारा और माधविन कामत (गुजरात) को 6-3, 6-4 से हराया।

 

महिला डबल्स: रुतुजा भोसले और वैष्णवी अदकर (महाराष्ट्र) ने शर्मादा बालू और सोहा सादिक (कर्नाटक) को 6-4, 6-4 से हराया

 

पुरुष एकल (सेमीफाइनल): अर्जुन काधे (महाराष्ट्र) ने एसएसडी प्रज्वल देव (कर्नाटक) को 7-5, 7-5 से हराया। मनीष सुरेश कुमार (तमिलनाडु) ने जी मनीष (कर्नाटक) को 6-7, 6-2, 6-2 से हराया

 

महिला एकल (सेमीफाइनल): शर्मादा बालू (कर्नाटक) ने युब्रानी बनर्जी (पश्चिम बंगाल) को 6-0, 6-3 से हराया। जील देसाई (गुजरात) ने रुतुजा भोसले (महाराष्ट्र) को 6-0 से हराया

 

बैडमिंटन

पुरुष एकल (क्वार्टर फाइनल): साई प्रणीत (तेलंगाना) ने सतीश कुमार (तमिलनाडु) को 22-20, 21-13 से हराया; एम रघु (कर्नाटक) ने अधीप गुप्ता (गुजरात) को 21-14, 21-13 से हराया; आर्यमन टंडन (गुजरात) ने रवि (हरियाणा) को 21-15, 21-7 से हराया; एम मिथुन (कर्नाटक) 19-21, 26-24, 21-17

 

महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): मालविका बंसोड़ (महाराष्ट्र) ने आशी रावत (दिल्ली) को 18-21, 21-17, 22-20 से हराया; अदिति भट्ट (उत्तराखंड) ने अश्मिता चलिहा (असम) को 21-10, 21-11 से हराया; तान्या हेमंत (कर्नाटक) ने अदिता राव (गुजरात) को 21-15, 21-13 से हराया; आकाश कश्यप (छत्तीसगढ़) ने तस्नीम मीर (गुजरात) को 21-17, 21-14 से हराया

 

हॉकी (पुरुष)

ग्रुप ए: महाराष्ट्र ने हरियाणा को 3-1 से हराया (हाफ-टाइम: 0-1)। पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 8-2 (5-0) से हराया

 

ग्रुप बी: कर्नाटक ने तमिलनाडु को 5-1 (2-1) से हराया; उत्तर प्रदेश ने झारखंड को 4-1 (1-0) से हराया

 

लॉन बाउल्स (पुरुष)

सिंगल (सेमीफाइनल): सौमेन बनर्जी (पश्चिम बंगाल) ने विक्रम रजक (दिल्ली) को 21-10 से हराया; सुनील बहादुर (झारखंड) और मृदुल बोरगोहेन (असम) 21-19

 

महिला

पेयर (सेमीफाइनल): असम ने बिहार को 29-3 से हराया; झारखंड ने पश्चिम बंगाल को 18-11 से हराया।