विश्व पशु दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ? | World Animal Day - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

विश्व पशु दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ? | World Animal Day

 विश्व पशु दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

विश्व पशु दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ? | World Animal Day



विश्व पशु दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?


प्रतिवर्ष दुनिया भर में 4 अक्तूबर को विश्व पशु दिवसके रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य दुनिया भर में जानवरों की स्थिति में सुधार लाना और उसे बेहतर बनाना है। पशु कल्याण आंदोलन को एकजुट करने के लिये लोगों को जागरूक करना भी इस दिवस का एक लक्ष्य है। यह दिवस पृथ्वी को जानवरों के लिये एक बेहतर स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है। विश्व पशु दिवस मनाने की शुरुआत स्त्री रोग विशेषज्ञ हेनरिक ज़िमरमन’ (Heinrich Zimmermann) ने की थी। उन्होंने 24 मार्च, 1925 को बर्लिन, जर्मनी के स्पोर्ट्स पैलेस में पहला विश्व पशु दिवस आयोजित किया था। ध्यातव्य है कि देश में पशु संरक्षण को बढ़ावा देने और पशुओं के प्रति क्रूरता को समाप्त करने हेतु पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960को लागू किया गया है। इस अधिनियम का लक्ष्य अनावश्यक सज़ा या जानवरों के उत्पीड़न की प्रवृत्तिको रोकना है। अधिनियम में क्रूरता और जानवरों का उत्पीड़न करने पर सज़ा का प्रावधान भी है। साथ ही यह अधिनियम जानवरों और जानवरों के विभिन्न प्रकारों को परिभाषित करता है।