14 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 14 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 14 December History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

14 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 14 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 14 December History in Hindi

 14 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 14 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ 

14 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 14 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 14 December History in Hindi



14 दिसंबर का इतिहास :

2008 - भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।

उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

2003 - अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ़्तार किया।

मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

2002 - पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

1998 - 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म टेररिस्टमें सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

1997 - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

1995 - बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।

1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बंगलादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

1921 - एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया।

1911 - अमुंडसेन की दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।

1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

2000 - दीक्षा डागर - भारत उभरती हुई गोल्फ़ खिलाड़ी हैं।

1953 - विजय अमृतराज- भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी।

1946 - संजय गाँधी - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र।

1936 - विश्वजीत चटर्जी - भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1934 -श्याम बेनेगल- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

1931 - जौन एलिया - प्रसिद्ध भारतीय उर्दू शायर थे।

1924 - राज कपूर- भारतीय अभिनेता।

1918 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।

1910 - उपेन्द्रनाथ अश्क- निबन्धकार, लेखक, कहानीकार।

1864 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।

14 दिसंबर को हुए निधन

2018 - तुलसी रामसे - हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक थे।

1971 - फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1966 - शैलेन्द्र- गीतकार।

1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम)। वह सर्वसम्मति से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।