16 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 16 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 16 December History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 13 दिसंबर 2023

16 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 16 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 16 December History in Hindi

16 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 16 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ  

16 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 16 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 16 December History in Hindi



16 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 16 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ 

2014 - पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

2013 - फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।

2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।

2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।

2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।

2004 - दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।

2002 - बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।

1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।

1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

1993 - नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।

1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1985 - तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1959 - पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।

1958 - कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।

1951 - हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।

1929 - कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।

1927 - आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।

1889 - ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी

1862 - नेपाल ने संविधान को अपनाया।

1824 - ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।

1707 - जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।

1631 - इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1959 - एच. डी. कुमारस्वामी - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'जनता दल (सेक्यूलर) से है।

1937 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।

1901 - ज्ञान सिंह रानेवाला - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1879 - दयाराम साहनी - भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।

1854 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।

16 दिसंबर को हुए निधन

2002 - शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।

1977 - रूप सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।

1971 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

1515 - अल्फांसो डे अल्बुकेरक - पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा।