2 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 2 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 2 December History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

2 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 2 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 2 December History in Hindi

 2 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 2 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ 

2 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 2 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ | 2 December History in Hindi

2 दिसंबर का इतिहास 2 December History in Hindi

2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।

2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।

2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।

2003 - हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी पाया गया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।

2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।

1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।

1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फ़िलिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।

1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।

1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।

1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

असम में दीफू रेलवे स्टेशन पर खड़ी लामडिंग तिनसुकिया मेल में धमाका हुआ, जिससे 2 की मृत्यु व 30 घायल हुए।


2 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1988 - फैसल अली डार - मार्शल आर्ट प्रशिक्षक हैं।

1963 - शिवा अय्यदुरई - प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं।

1960 - जगत प्रकाश नड्डा - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ व कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

1953 - ओम प्रकाश रावत - भारत के 22वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं।

1939 - अचला नागर, प्रसिद्ध फ़िल्म पटकथा लेखिका

1937 - मनोहर जोशी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष

1912 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक

1901 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।

1886 - बाबा राघवदास - उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत थे।

1855 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।