22 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में 22 दिसम्बर के महत्वपूर्ण घटनाएँ
22 दिसंबर का इतिहास : 22 December History in Hindi
2010 - अमेरिकी
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तख़त कर सेना में
समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2008- सशक्त बलों के
वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2007 - फ़्रैंच गुआना के
गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष
कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2006 - भारत और
पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल
का गठन किया।
2005 - ईरान ने ज़हरीली
गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की
मांग की।
2002 - दवाओं के
दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक
काठमांडू में शुरू।
1989 - रोमानिया के
राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
1978 - थाईलैंड ने
संविधान अंगीकार किया।
1975 - 'दो आँखें बारह
हाथ', 'झनक-झनक पायल
बाजे', 'गूंज उठी शहनाई', 'संपूर्ण रामायण', 'गुड्डी' और 'आशीर्वाद' जैसी फिल्मों में
संगीत देने वाले वसंत देसाई का निधन हुआ।
1971 - तत्कालीन सोवियत
संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1966 - जवाहरलाल नेहरू
विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
1961 - अमेरिका ने
नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1957 - ओहायो के कोलंबो
चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा
होने वाला पहला गुरिल्ला था।
1947 - इटली की संसद ने
नया संविधान अंगीकार किया।
1941 - यूगोस्लाविया में
मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
1941 - अमेरिकी
राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में मिले।
1940 - मानवेंद्र नाथ
राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1910 - अमेरिका में पहली
बार डाक बचत पत्र जारी।
1882 - थामस एडीसन
द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1851 - भारत में पहली
मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।
1843 - रवीन्द्रनाथ
टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1241- मंगोल के प्रमुख
लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति
1948 - पंकज सिंह -
समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
1887 - श्रीनिवास अयंगर
रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय
गणितज्ञ।
1866 - मौलाना मज़हरुल
हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1666 - गुरु गोविंद सिंह
- सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु।
22 दिसंबर को हुए निधन
2014 - माधवी सरदेसाई -
महिला साहित्यकार जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल 'जाग'
की संपादक थीं।
1975 - वसन्त देसाई -
भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1958 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।