ब्रेल लिपि क्या होती है ? | What is braille scripts - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

ब्रेल लिपि क्या होती है ? | What is braille scripts

ब्रेल लिपि क्या होती है ?  What is braille scripts 

ब्रेल लिपि क्या होती है ? | What is braille scripts



ब्रेल लिपि क्या होती है ?

अन्य लिपियों की भांति ब्रेल लिपि (Braille scripts) भी एक तरह की लिपि है जिसे दृष्टिहीन लोगों के लिये बनाया गया है। ब्रेल लिपि को विश्व भर में दृष्टिहीन व्यक्तियों को पढ़ने और लिखने में के साथ दृष्टिहीन व्यक्तियों के साथ संचार स्थापित करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

ब्रेल लिपि में हर अक्षर, नंबर, संगीत और गणितीय चिन्हों को छह बिन्दुओं के माध्यम से दर्शाया जाता है जिन्हें कई तरह से क्रमों में संयोजित किया जा सकता है और उनके ऊपर उंगलिया चलाकर पढ़ा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि ब्रेल लिपि ने दृष्टिहीन लोगों के बुनियादी स्वतंत्रता को बढ़ाने के साथ दृष्टिहीनता के शिकार लोगों के मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शारीरिक अक्षमता से पीड़ितों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र संधि (CPRD) के अंतर्गत ब्रेल लिपि को संचार का एक सशक्त माध्यम माना गया है। इसके साथ ही ब्रेल लिपि को शिक्षा, अभिव्यक्ति और विचारों की आज़ादी, सूचना पहुंचाने और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बेहद ज़रूरी माना गया है।

लुइस ब्रेल के द्वारा बनाए गए ब्रेल लिपि में कई बार संशोधन किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 1949 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और संगठन:यूनेस्को (UNESCO) के द्वारा एक सर्वेक्षण कराया गया जिससे यह जाना जा सके कि ब्रेल लिपि में क्या कठिनाइयां है एवं ब्रेल लिपि में एकरूपता को किस प्रकार स्थापित किया जा सकता है? इसके साथ ही वर्तमान में ब्रेल लिपि को सुविधाजनक बनाने हेतु इसको प्रौद्योगिकी का भी सहारा लिया जा रहा है।