10 फ़रवरी का इतिहास 2024 :इतिहास में 10 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ | 10 Feb History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

10 फ़रवरी का इतिहास 2024 :इतिहास में 10 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ | 10 Feb History in Hindi

 10  फ़रवरी  का इतिहास 2024 :इतिहास में 10 फ़रवरी की  महत्वपूर्ण घटनाएँ

10  फ़रवरी  का इतिहास 2023 :इतिहास में 10 फ़रवरी की  महत्वपूर्ण घटनाएँ | 10 Feb History in Hindi



10  फ़रवरी  का इतिहास 2024


1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।

पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।

1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।

1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

1921 -

काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।

ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।

1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।

1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।

1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।

कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।

1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।

1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।

सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर डीप ब्ल्यूने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।

2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।

1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।

1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1916 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।

10 फ़रवरी को हुए निधन

1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार

1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।