अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम एवं महत्वपूर्ण जानकारी | IWD 2023 theme - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 6 मार्च 2023

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम एवं महत्वपूर्ण जानकारी | IWD 2023 theme

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम एवं महत्वपूर्ण जानकारी 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम एवं महत्वपूर्ण जानकारी  | IWD 2023  theme



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम एवं महत्वपूर्ण जानकारी

संपूर्ण मानव जाति के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिवस लोगों को यह जानने का अवसर प्रदान करता है कि मानव जाति के विकास में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है और महिलाओं की समान भागीदारी के बिना यह प्राप्त नहीं किया जा सकता है। साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “‘“DigitALL: Innovation and technology for gender equality”. ’.” रखी गई है. 

International Women's Day 2023 campaign theme: #EmbraceEquity

। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस दिवस को महिलाओं के आर्थिकराजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। दरअसल वर्ष 1908 के आसपास महिलाओं के बीच उनके उत्पीड़न और असमानता के विषय को लेकर गंभीर बहस शुरू हुई और बदलाव की मुहिम तब और मुखर होने लगी जब 15000 से अधिक महिलाओं ने काम की कम अवधिबेहतर भुगतान और मतदान के अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क शहर से मार्च किया। 28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वर्ष 1910 मेंकोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया और इसी सम्मेलन के दौरान जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला नेत्री  क्लारा ज़ेटकिन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन का सुझाव प्रस्तुत किया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन वर्ष 1975 में किया गया था।