'नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता उपलब्ध सुविधाओं, सौंदर्यशास्त्र और पारिस्थितिकी आदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा |Nagar Sundarya Pratiyogita - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

'नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता उपलब्ध सुविधाओं, सौंदर्यशास्त्र और पारिस्थितिकी आदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा |Nagar Sundarya Pratiyogita

'नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता उपलब्ध सुविधाओं, सौंदर्यशास्त्र और पारिस्थितिकी आदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा

'नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता उपलब्ध सुविधाओं, सौंदर्यशास्त्र और पारिस्थितिकी आदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा |Nagar Sundarya Pratiyogita


 

'नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता 

वाटरफ्रंट्स, हरित स्थलों, पर्यटक/विरासत स्थलों और बाजार/व्यावसायिक स्थलों की श्रेणी के तहत कुछ चयनित सुंदर सार्वजनिक स्थलों को राज्य/राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 26 अप्रैल, 2023 को 'नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता (सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन)' पोर्टल https://citybeautycompetition.in का शुभारंभ किया गया है।  देश के शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सुंदर, नवाचारी और समावेशी सार्वजनिक स्थलों का निर्माण करने के लिए देश के नगरों और वार्डों द्वारा किए गए परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करना और उन्हें मान्यता देना है।

 

इस प्रतियोगिता के तहत, शहरों के वार्डों और सार्वजनिक स्थलों का पाँच व्यापक स्तंभों अर्थात (i) पहुँच (ii) सुविधाएँ (iii) गतिविधियाँ (iv) सौंदर्यशास्त्र और (v) पारिस्थितिकी के तहत मूल्यांकन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता नगरों और शहरों में सबसे सुंदर वार्डों और सार्वजनिक स्थलों को सम्मानित करने में मदद करेगी। हालांकि चयनित वार्डों को नगर और राज्य स्तरों पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि  चार श्रेणियों यानि वाटरफ्रंट्स, हरित स्थलों, पर्यटक/विरासत स्थलों और बाजार/व्यावसायिक स्थलों के तहत नगरों को पहले राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा और उसके बाद कुछ चयनित (शॉर्टलिस्ट) प्रविष्टियों के बारे में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए भी विचार किया जाएगा।

 

      'नगर सौंदर्य प्रतियोगिता' में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2023 है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले यूएलबी आवश्यक डाटा/दस्तावेज (फोटोग्राफ, वीडियो, प्रस्तुति और स्वयं रिपोर्ट की गई बुनियादी जानकारी सहित) https://citybeautycompetition.in पर सृजित की गई ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एक नॉलेज पार्टनर के रूप में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई) इस प्रक्रिया में वार्डों/यूएलबी/राज्यों को रखरखाव सहायता प्रदान करेगा।

 

      नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता वार्डों और शहरों को सुंदर सार्वजनिक स्थलों का निर्माण करने  की दिशा में उनके प्रयासों का प्रदर्शन करने के लिए एक विशिष्ट अवसर प्रदान करती है। यह प्रतियोगिता विरासत और संस्कृति, सतत समुदायों और पारिस्थितिक संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्यों और नगरों में मित्रवत् व्यवहार सीखने में प्रोत्साहन प्रदान करेगी।30 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया।

2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।

2006 - 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।

2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।

2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।

2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

2001 - फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।

2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।

1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।

1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।

2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।

30 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1967 - मीनाक्षी लेखी - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं।

1966 - बीसेट्टी वेंकट सत्‍यवती - आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञ हैं।

1949 - एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव हैं।

1927 - फातिमा बीबी - सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश

1909 - आर. शंकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1870 - दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

30 अप्रॅल को हुए निधन

2021 - रोहित सरदाना - भारतीय समाचार वक्ता थे।

2020 - चुनी गोस्वामी - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर थे।

2020 - ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।

2011 - दोरजी खांडू - अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

1837 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।