19 जून 2024 का इतिहास : इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं | 19 June 2024 History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 17 जून 2024

19 जून 2024 का इतिहास : इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं | 19 June 2024 History in Hindi

 19 जून  2024 का इतिहास : इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं

19 जून  2023 का इतिहास : इतिहास में 19 जून की प्रमुख घटनाएं | 19 June 2023 History in Hindi



19 जून  2024 का इतिहास


1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।

1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।

2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।

2003 - फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।

2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।

2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।

2008 -

उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।

गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।

19 जून को जन्मे व्यक्ति

1931 - सुदर्शन अग्रवाल - उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल

1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।

1871 - माधवराव सप्रे - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।

1948 - ओकरम इबोबी सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

19 जून को हुए निधन

2021 - गुरुप्रसाद मोहापात्रा - भारतीय आईएएस अधिकारी थे।

2018 - नेरेला वेणु माधव - भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।

1981 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक चिकित्सक व वैज्ञानिक थे।

19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व एथनिक दिवस