30 जुलाई 2023 का इतिहास : इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 30 July 2023 History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 29 जुलाई 2023

30 जुलाई 2023 का इतिहास : इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 30 July 2023 History in Hindi

 30 जुलाई  2023 का इतिहास : इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

30 जुलाई  2023 का इतिहास : इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 30 July  2023 History in Hindi



30 जुलाई  2023 का इतिहास


2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।

2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।

2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।

2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।

2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।

30 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1945 - नवीन चावला - भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।

1927 - माधवसिंह सोलंकी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं।

1923 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।

1886 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

1882 - सत्येंद्रनाथ बोस (क्रांतिकारी) - प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

30 जुलाई को हुए निधन

2019 - सुबीर गोकर्ण - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

1979 - बिष्णुपद मुखर्जी - भारतीय औषध विज्ञानी और आर्थोपेडिक सर्जन थे।

1771 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।