त्रैमासिक परीक्षा मध्यप्रदेश बोर्ड हिन्दी पेपर 2023-24
विषय हिन्दी - समय: 3 घंटे
कक्षा 12 वीं - पूर्णांक- 80
निर्देश-
(1) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(2) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
(3) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रत्येक उप प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।
(4) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल प्रश्न 10 हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
(5) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक कुल 4 प्रश्न हैं। प्रत्येक तक कुल 4 प्रश्न हैं।
(6)प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
(7) प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
प्र. 1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए-
(1) पाठ्य पुस्तक आरोह भाग-2 में संकलित गीत दिन जल्दी-जल्दी ढलता है, उद्धृत है-
(क) एकांत संगीत
(ख) निशा निमंत्रण
(ग) सतरंगिणी
(घ) मधुशाला
(2) व्यगोक्ति को पढ़कर, देखकर अथवा सुनकर रस की निष्पत्ति होती है-
(क) शांत
(ख) करुण
(ग) अद्भुत
(घ) हास्य
(3) भक्तिन रचना है-
(क) आत्मकथा
(ख) संस्मरणात्मक रेखाचित्र
(ग) जीवनी
(घ) यात्रा
वृत्तांत
(4) आहुत आहत शब्द युग्म का अर्थ है-
(क) यज्ञ-हवन
(ख) हवन सामग्री-हवन
(ग) हवन सामग्री बुलाना
(घ) बुलाना-हवन
सामग्री
(5) मराठी भाषा में लिखी जूझ कहानी का हिन्दी अनुवाद किया है-
(क) केशव प्रथम वीर ने
(ख) ओम थानवी ने
(ग) श्याम मनोहर जोशी ने
(घ) ऐन फ्रेंक ने
(6) समाचार लेखन में क कार होते हैं-
(क) पाँच
(ख) छः
(ग) सात
(घ) आठ
प्र. 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए-
(1) पाठ्य पुस्तक आरोह भाग-2 काव्य खंड में ली गई कविता पतंग के ----------एकमात्र संग्रह का हिस्सा है।
(2) जब किसी काव्य रचना के पद में उपमान का उपमेय में अंगों सहित आरोप किया जाता है तब वहां------ अलंकार होता है।
(3) बाजार दर्शन.------------------------का एक महत्वपूर्ण निबंध है।
(4) लोग संयमी भी होते हैं वाक्य में.................... निपात है।
(5) यशोधर बाबू ने दफ्तर से लौटते हुए रोज ....................जाने की रीति बनाई।
(6) समाचार लेखन.............. शैली में होता है।
प्र. 3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए-
(1) सीधी बात भाषा के चक्कर में टेढ़ी फंस गई।
(2) रौद्र रस का स्थायी भाव भयानक है।
(3) काले मेघा पानी दें धर्मवीर भारती की संस्मरण रचना है।
(4) घृत तद्भव शब्द है।
(5) न.का. सौंदलगेकर कविता बहुत ही अच्छे ढंग से पढ़ाते थे।
(6) समाचार पत्र का
संपादन करने वाला संवाददाता कहलाता है।
प्र.4. सही जोड़ी का मिलान करें और लिखें-
(1) स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह
(2) आत्म परिचय
(3) गागर में सागर भरना
(4) पचैजिंग पावर
(5) इसमें भ्रम दूर करना संभव नहीं
(6) आनंद यादव का मन तड़पता था
(7) रेडियो
(क) एक रेखीय माध्यम
(ख) भांतिमान अलंकार
(ग) माँ के लिए
(घ) छायावाद
(च) कम शब्दों में अपनी बात कहना
(छ) संदेह अलंकार
(ज) हरिवंश राय बच्चन
(झ) पाठशाला जाने के लिए
(ट) रेखीय माध्यम
(ठ) प्रगतिवाद
(ड) क्रयशक्ति
(ढ़) आलोक धन्वा
(त) विक्रय शक्ति
(ध) नदी से गागर
में पानी लाना
प्र.5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए-
(1) बच्चे किसकी प्रत्याशा में होंगे ?
(2) रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून पानी गये न ऊबरे मोती मानुष चून पंक्ति में कौन सी शब्द शक्ति है ?
(3) बाजार की सार्थकता किसमें है?
(4) प्रसिद्ध नाटक सम्राट किसे कहा जाता है? इनके किसी एक नाटक का नाम लिखिए।
(5) पवन अथवा अग्नि के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(6) किशन दा का वास्तविक नाम क्या था?
(7) किन्हीं दो
प्रादेशिक सामाचार पत्रों के नाम लिखिए।
प्र.6. भक्तिकाल का वर्गीकरण लिखिए।
अथवा
छायावाद की दो विशेषताएँ लिखिए तथा किन्हीं दो कवियों के नाम लिखिए।
प्र.7.कैमरे में बंद अपाहिज शीर्षक की सार्थकता अपने शब्दों में लिखिए।
अथवा
भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है? लिखिए।
प्र.8.सोरठा छंद की परिभाषा लिखकर उदाहरण द्वारा समझाकर लिखिए। अथवा
स्थायी भाव एवं संचारी भाव में दो अंतर लिखिए। अथवा
रौद्र रस एवं वीर रस में दो अंतर लिखिए।
प्र.10 भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? अथवा
बाजार जाते समय हमें किन-किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए?
प्र.11 पानी दे, गुड़धानी दे से लेखक धर्मवीर भारती का क्या तात्पर्य है? लिखिए।
अथवा
पानी की बुवाई
किसे कहा गया है? आपके मतानुसार यह
कितना सच है? लिखिए।
प्र.12. किन्हीं दो कहानीकारों के नाम उनकी एक-एक कहानी सहित लिखिए। अथवा
किन्हीं दो एकांकी कारों के नाम उनकी एक-एक रचना सहित लिखिए।
प्र. 13 निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कर लिखिए -
(1) कलई खोलना
(2) गले का हार होना
अथवा मुहावरों का वाक्यों को शुद्ध करके
लिखिए-
(1) वह आँख से काना है
(2) वह दुकानदार के पास जाओ।
प्र. 14 सिल्वर वैडिंग की मुख्य समस्या क्या है ? लिखिए। अथवा
बालक आनंदा के पिता ने किन शर्तों पर उसे विद्यालय जाने दिया ?
प्र. 15.
अथवा उल्का पिरामिड शैली किसे कहते हैं? लिखिए।
प्र.16 हरिवंश राय बच्चन अथवा कुँवर नारायण का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए-
(1) दो रचनाएँ (2) भावपक्ष कलापक्ष (3) साहित्य में स्थान
प्र.17 महादेवी वर्मा अथवा धर्मवीर भारती का साहित्यिक परिचय निम्न बिंदुओं के आधार पर लिखिए-
(1) दो रचनाएँ (2) भाषा शैली (3) साहित्य में स्थान
प्र. 18 भाव विस्तार कर लिखिए - (कोई एक )
(1) साहित्य समाज का दर्पण है।
(2) पुस्तकें सच्ची मित्र होती हैं।
अथवा परीक्षा की तैयारी विषय पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखिए।
प्र. 19 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
राष्ट्रीय भावना में शौर्य भाव का अपना विशिष्ट स्थान है। राष्ट्र गौरव का बरवान और उसकी रक्षा का प्रबल भाव जिस कविता में व्यक्त होता है उस वीर भाव को शौर्य के अंतर्गत गिना जाता है। शौर्य का भाव आत्म गौरव से परिपूर्ण होता है। हिन्दी कविता के सुदीर्घ इतिहास में इस की प्रतिष्य प्रायः सभी युगों में होती है। आ काल से लेकर आधुनिक युग तक किसी किसी रूप में शौर्य और देशप्रेम का भा जाग्रत रहा है।
प्रश्न (1) उपर्युक्त गद्यांश का सटीक सा शीर्षक लिखिए।
(2) राष्ट्रीय भावना में किसका विशिष्ट स्थान है ?
(3) सुदीर्घ शब्द का
अर्थ लिखिए।
प्र. 2.0 निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ, प्रसंग एवं काव्य सौन्दर्य सहित भावार्थ लिखिए-
मैं निज रोदन में राग लिए फिरता हूँ,
शीतल वाणी में आग लिए फिरता हूँ,
हों जिस पर भूपों के प्रासाद निछावर,
मैं वह खंडहर का भाग लिए फिरता हूँ।
अथवा
सारी मुश्किल को धैर्य से समझे बिना
मैं पेंच को खोलने की बजाय
उसे बेतरह कसता चला जा रहा था
क्यों कि इस करतब पर मुझे साफ सुनाई दे रही थी।
तमाशबीनो की
शाबाशी और वाह वाह ।
प्र. 2.1
निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ, प्रसंग एवं विशेष सहित व्याख्या लिखिए- 4
भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है, क्योंकि ऐसा कोई स्वामी नहीं हो सकता, जो इच्छा होने पर भी सेवक को अपनी सेवा से हटा न सके और ऐसा कोई सेवक भी नही सुना गया, जो स्वामी के चले जाने का आदेश पाकर अवज्ञा से हँस दे। भक्तिन को नौकर कहना उतना ही असंगत है, जितना अपने घर में बारी-बारी से आने-जाने वाले अँधेरे-उजाले और आँगन में फूलने वाले गुलाब और आम को सेवक मानना.
अथवा
वे सचमुच ऐसे दिन
होते जब गली-मुहल्ला गाँव-शहर हर जगह लोग गरमी में भुन-गुन कर त्राहिमाम कर रहे
होते, जेठ के दस तपा
बीत कर आषाढ़ का पहला पखवारा भी बीत चुका होता पर क्षितिज पर कहीं बादल की रेखा भी
नहीं दिखती होती, कुएँ सूखने लगते, नलों में एक तो
बहुत कम पानी आता और आता भी तो आधी रात को भी मानो खौलता हुआ पानी हो।
प्र. 22
अपने विद्यालय के प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए, जिसमें विद्यालय समय में एक कालखंड पुस्तकालय के लिए भी हो तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन हेतु आवश्यक पुस्तकें प्रदान करने की व्यवस्था हो ।
अथवा
अपने क्षेत्र के नगर निगम अधिकारी को आवेदन पत्र लिखकर आपके क्षेत्र में व्याप्त अस्वच्छता की जानकारी देकर, अविलंब स्वच्छता करवाने का निवेदन करें।
प्र. 23 निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रूपरेखा बनाकर 150 शब्दों में निबंध लिखिए-
(1) राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों का योगदान
(2) सफलता का सोपान समय प्रबंधन
(3) दैनिक व्यायाम उत्तम स्वास्थ्य की आवश्यकता
(4) वृक्ष धरा के भूषण है करते दूर प्रदूषण हैं।
(6) शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर की उपयोगिता
(5) मेरे प्रिय साहित्यकार
(7) मेरी अविस्मरणीय
यात्रा