8 सितंबर 2023 का इतिहास :इतिहास में 8 सितंबर की प्रमुख घटनाएं | 8 September History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

8 सितंबर 2023 का इतिहास :इतिहास में 8 सितंबर की प्रमुख घटनाएं | 8 September History in Hindi

 8 सितंबर 2023  का इतिहास :इतिहास में 8 सितंबर की प्रमुख घटनाएं 

8 सितंबर 2023  का इतिहास :इतिहास में 8 सितंबर की प्रमुख घटनाएं | 8 September History in Hindi

8 सितंबर 2023  का इतिहास


1271 - जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन।

1320 - गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।

1331 - स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।

1449 - टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।

1553 - इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।

1563 - मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।

1689 - चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत

1952 - जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।

1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।

1988 - जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।

1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।

1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।

1998 - 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।

2000 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।

2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।

2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2006 - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।

2008 -

सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।

प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।

2009 - भारत ने विमानवाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1952 - गिरिराज सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1936 - इंदु जैन - 'टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया समूह' की चेयरपर्सन थीं।

1926 - भूपेन हज़ारिका - भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।

1933 - आशा भोंसले - प्रसिद्ध पार्श्व गायिका हैं।

2002 - लॉरी विलियम्स - वेस्टइंडीज के क्रिकेटर।

1948 - सतीश कौल - हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।

1910 - राधाकृष्ण - हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।

1908 - रूप सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।

1899 - रमन विश्वनाथन - जानेमाने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी थे।

8 सितंबर को हुए निधन

2022 - महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय - 6 फ़रवरी, 1952 से वर्ष 2022 में अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी थीं।

2019 - राम जेठमलानी - भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।

1982 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।

1960- फ़ीरोज़ गाँधी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।