विश्व मानक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?|When and why is World Standards Day celebrated? - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 12 अक्तूबर 2023

विश्व मानक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?|When and why is World Standards Day celebrated?

 विश्व मानक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

विश्व मानक दिवस 2023 : इतिहास उदेश्य महत्व |World standards day 2023 in Hindi



विश्व मानक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?


  • प्रतिवर्ष 14 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व मानक दिवस’ का आयोजन किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओंनियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्त्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह दिवस वर्ष 1956 में लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों की पहली बैठक को चिह्नित करता हैजिन्होंने मानकीकरण की सुविधा हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के निर्माण का निर्णय लिया था। 
  • विश्व मानक दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 1970 में किया गया था। यह दिवस उन हज़ारों विशेषज्ञों के प्रयासों का सम्मान करता हैजिन्होंने वैश्विक स्तर पर मानकों के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
  • भारत में मानकीकरण गतिविधियों के सामंजस्यपूर्ण विकास के उद्देश्य से वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्थान की स्थापना की गई थी। भारतीय मानक संस्थान को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में रूपांतरित कर दिया गया। यह उपभोक्ता मामलेखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।