जैवविविधता क्या के बारे में आप क्या जानते हैं ?
जैवविविधता क्या के बारे में आप क्या जानते हैं ?
जैवविविधता पृथ्वी पर सभी जीवन का आधार है तथा इसमें पौधों, जंतुओं एवं
सूक्ष्मजीव प्रजातियों की विविधता के साथ-साथ विश्व की सभी संबंधित आनुवंशिक
विविधताएँ शामिल हैं।
जैव विविधता का मापन:
इसे दो प्रमुख घटकों द्वारा मापा जाता है: प्रजातीय समृद्धि तथा प्रजाति
समता (Evenness)।
प्रजातीय समृद्धि के तहत
एक समुदाय में पाई जाने वाली प्रजातियों की संख्या को मापा जाता है।
स्थलीय पारिस्थितिकी
तंत्र में उष्णकटिबंधीय वर्षावनों तथा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में प्रवाल
भित्तियों में प्रजातियों की समृद्धि का उच्चतम स्तर है।
प्रजाति समता
किसी क्षेत्र को समृद्ध करने वाली विभिन्न प्रजातियों की सापेक्ष बहुतायत का माप
है।
निम्न समता का
अर्थ है कि कुछ प्रजातियों की संबद्ध स्थल पर बहुतायत है।
भारत में जैवविविधता:
भारत विश्व के मान्यता प्राप्त मेगा-विविध देशों में से एक है जहाँ विश्व की लगभग
7-8% ज्ञात प्रजातियाँ निवास करती हैं।
भारत विश्व स्तर पर
मान्यता प्राप्त 36 जैवविविधता हॉटस्पॉट (हिमालय, इंडो-बर्मा, पश्चिमी घाट और
श्रीलंका, सुंदरलैंड) में से 4 का प्रतिनिधित्व करता है।
वर्तमान में देश के 10 जैव-भौगोलिक क्षेत्रों में जानवरों की 91,200 से अधिक प्रजातियों तथा पौधों की 45,500 प्रजातियों का दस्तावेज़ीकरण किया गया है।