उज्जैन ताजा खबर :मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश | Ujjain Breaking News - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

मंगलवार, 26 मार्च 2024

उज्जैन ताजा खबर :मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश | Ujjain Breaking News

 

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात

मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश

उज्जैन  ताजा खबर :मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश | Ujjain Breaking News



श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सुबह हुई आगजनी में घायल पुजारी व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी हैं।

कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने बताया है कि स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

उज्जैन कलेक्टर ने 3 दिन में जाँच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने मंदिर में हुई आगजनी की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन श्री अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।