सीमेंट किसे कहते हैं अर्थ एवं परिभाषा | Cement GK in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

सीमेंट किसे कहते हैं अर्थ एवं परिभाषा | Cement GK in Hindi

 

 सीमेंट किसे कहते हैं अर्थ एवं परिभाषा 

सीमेंट किसे कहते हैं अर्थ एवं परिभाषा | Cement in chemistry



सीमेंट किसे कहते हैं अर्थ एवं परिभाषा 

 

सीमेंट एक अत्यधिक महीन चूर्ण होता हैजो पानी के साथ मिलने पर ठोस बन जाता है और कठोर रुप धारण कर लेता है। प्रारम्भिक मिस्रवासियों ने भवन निर्माण में प्रयोग किया जाने वाला एक ऐसा पदार्थ बनाया था जिसमें चूनाचिकनी मिट्टी या जिप्सम होता था और जो आधुनिक सीमेंट जैसा ही था। रोमवासियों ने भी चुने तथा ज्वालामुखी राख से सीमेंट तैयार कियाजिसका प्रयोग यूरोप में ईंटों तथा पत्थरों को जोड़ने के लिए किया जाता था।


सन् 1824 में एक ब्रिटिज़ इंजीनियर जोसेफ एस्पडीन ने चूना पत्थर तथा चिकनी मिट्टी से एक जोड़ने वाला ऐसा नया पदार्थ बनाया जो अधिक शक्तिजाली तथा जलरोधी था । उसने इसे पोर्टलैंड सीमेंट कहाक्योंकि यह रंग में पोर्टलैंड के चूना पत्थर से मिलता जुलता था। 

चूना पत्थर तथा चिकनी मिट्टी से सीमेंट बनानें के लिए चार मूल संघटकों कैल्सियम कार्बोनेट (चूना पत्थर से) सिलिका ऐलुमिना तथा आयरन ऑक्साइड (चिकनी मिट्टी) की आवश्यकता होती है। पोर्टलैंड सीमेंट बनाने के लिए चूना पत्थर तथा चिकनी मिट्टी को चूर्ण के रूप में पीसा जाता है। इसके पश्चात् इच्छित अनुपात में उन्हें मिलाकर घूर्णी भट्टी में उच्चताप पर गर्म किया जाता हैं। प्राप्त उत्पाद जिसे क्लिन्कर कहते हैंको साधारण ताप पर ठण्डा कर लिया जाता है। क्लिन्कर की थोडी मात्रा में जिप्सम मिलाकर पीसा जाता है। यह पाउडर सीमेंट देर में जमता है। इसका उपयोग अधिक सुविधाजनक हो जाता है। परन्तु दरारों में भरने के अतिरिक्त यह बहुत ही कम प्रयोग किया जाता है। साधारणतया इसे किसी पूरक पदार्थजिसे एग्रीगेट कहते हैके साथ मिलाकर प्रयोग किया जाता है। जब इसे बजरी के साथ मिलाकर जमने दिया जाता है। जब इसे बजरी के साथ मिलाकर जमने दिया जाता हैजो यह कन्क्रीट बनाता है।

 

भारत में सीमेंट का इतिहास 

  • ध्यातव्य है कि वर्ष 1824 में इंग्लैंड के पोर्टलैंड में सीमेंट का आविष्कार हुआ।
  • भारत में प्रथम सीमेंट कारखाना वर्ष 1904 में गुजरात के पोरबंदर में स्थापित किया गयापरंतु सीमेंट का उत्पादन वर्ष 1904 में चेन्नई में स्थापित कारखाने में प्रारंभ हुआहालाँकि यह सफल नहीं हो पाया।
  • गौरतलब है कि चेन्नई में स्थापित सीमेंट का पहला कारखाना सीपियों पर आधारित था।
  • गौरतलब है कि वर्ष 1912-13 में पोरबंदर (गुजरात) में पहले सफल कारखाने की स्थापना की गई ।
  • इसके पश्चात् वर्ष 1914 में कटनी (मध्य प्रदेश) में कटनी सीमेंट एंड इंडस्टिूयल कंपनी ने तथा वर्ष 1916 में बूँदी पोर्टलैंड सीमेंट कंपनी लखेरी (राजस्थान) ने सीमेंट उत्पादन प्रारंभ किया।
  • वर्ष 1922-23 तक 6 और नयी कंपनियाँ द्वारिका (गुजरात)जालपा (बिहार)वनमोरमेहगांवकैमूर (मध्य प्रदेश) तथा शाहबाद (कनार्टक) में स्थापित की गयी।
  • वर्ष 1924 में भारत सरकार द्वारा सीमेंट उद्योग को संरक्षण प्रदान किया गया।
  • वर्ष 1947 तक भारत में सीमेंट उत्पादन के 18 कारखानों की स्थापना की गई जिनकी उत्पादन क्षमता 21.15 लाख टन तथा वास्तविक उत्पादन 21.16 लाख टन थी।
  • स्वतंत्रता पश्चात वर्ष 1950-51 में भारत द्वारा स्थापित कारखानों का सीमेंट उत्पादन 27 लाख टन था।
  • स्वतंत्रता पश्चात् योजना काल में सीमेंट उद्योग ने तेज़ी से विकास किया क्योंकि निर्माण कार्य तेजी से होने के फलस्वरूप सीमेंट की मांग में वृद्धि हुई। फिर भी सीमेंट का उत्पादन समान अनुपात में नहीं बढ़ सका।