योग दिवस 2024 :थीम (विषय) |"महिला सशक्तिकरण के लिए योग" “Yoga for Women Empowerment” - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 16 जून 2024

योग दिवस 2024 :थीम (विषय) |"महिला सशक्तिकरण के लिए योग" “Yoga for Women Empowerment”

 योग दिवस 2024 :थीम (विषय) "महिला सशक्तिकरण के लिए योग"  “Yoga for Women Empowerment”


योग दिवस 2024 :थीम (विषय) "महिला सशक्तिकरण के लिए योग"  “Yoga for Women Empowerment”


योग महोत्सव-2024, के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "महिला सशक्तिकरण के लिए योग" के साथ मनाया जाएगा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है?


  • 21 जून को  उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य जल्दी उगता है और सबसे देर में सूर्यास्त होता है। इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है।


विश्व योग दिवस मनाने का उद्देश्य

  • योग के अद्भुत और प्राकृतिक फायदों  की जानकारी लोगों  तक पहुंचाना। 
  • योग अभ्यास के द्वारा लोगों को प्रकृति से जोड़ना।
  • योग के द्वारा ध्यान की आदत  का विकास करना।
  • विश्व भर में स्वास्थ्य संबधि चुनौतीपूर्ण बीमारियों की दर को योग के माध्यम से घटाना।
  • व्यस्त दिनचर्या  के बीच एक दिन निकालकर स्वास्थ्य के जरिये समुदायों को और करीब लाना।
  • वृद्धिविकास और शांति को पूरे विश्वभर में फैलाना।
  • योग के द्वारा तनाव से राहत दिलाना एवं तनाव में फसे लोगों की मदद करना।
  • योग के द्वारा लोगों के बीच वैश्विक समन्वय को मजबूत करना।
  • लोगों को शारीरिक और मानसिक बीमारियों के प्रति जागरुक बनाना और योग के माध्यम से इसका समाधन उपलब्ध कराना।
  • नियमित योग के अभ्यास के माध्यम से समस्त स्वास्थ्य चुनौतीयों से पार पाना।
  • योग अभ्यास के द्वारा लोगों के बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रचारित करना।