प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित | MP Students Laptop - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित | MP Students Laptop

 

 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित | Laptop MP Students


मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 फरवरी को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरित करेंगे लैपटॉप की राशि

89 हजार से अधिक विद्यार्थियों के खाते में सीधे पहुँचेगी 224 करोड़ रूपये की राशि

 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 21 फरवरी को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित करेंगे। ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं। प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिये दी जा रही है।