1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है -उत्कल दिवस | Utkal Divas - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शुक्रवार, 28 मार्च 2025

1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है -उत्कल दिवस | Utkal Divas

 1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है -उत्कल दिवस

1 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है -उत्कल दिवस | Utkal Divas



उत्कल दिवस 01 अप्रैल

  • 01 अप्रैल,को ओडिशा में उत्कल दिवस अथवा ओडिशा दिवस का आयोजन किया जाता है । ध्यातव्य है कि 01 अप्रैल, 1936 को ओडिशा अस्तित्व में आया था। वर्ष 1947 में स्वतंत्रता के पश्चात् ओडिशा तथा  आस-पास की रियासतों ने नवगठित भारत सरकार को अपनी सत्ता सौंप दी थी। राज्य को एक अलग ब्रिटिश भारत प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था और उसी की याद में तथा राज्य के सभी नागरिकों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिये इस दिवस का आयोजन किया जाता है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा, भारत का ऐसा तीसरा राज्य है जहाँ आदिवासियों की जनसंख्या अधिक है। प्राचीन भारत में उड़ीसा (ओडिशा) कलिंग साम्राज्य का हिस्सा था, 250 ईसा पूर्व में अशोक द्वारा इसे जीत लिया गया, जिसके पश्चात्  लगभग एक सदी तक यहाँ मौर्य वंश का शासन रहा।