आरोपियों की सूचना देने पर नकद पुरस्कार की घोषणा - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2019

आरोपियों की सूचना देने पर नकद पुरस्कार की घोषणा


      पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) में निहित प्रावधान के अनुसार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
    थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 65/18 धारा 363, 366, 376 भादवि 3/4 पाक्सो एक्ट में फरार आरोपी कौशल कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी सबनीगर मुहल्ला थाना सिटी कोतवाली और थाना चंदला के अपराध क्रमांक 135/17 धारा 147, 148, 452, 323, 506, 34 भादवि एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी अरविन्द सिंह उर्फ छोटो सिंह निवासी टिकटई थाना चंदला की गिरफ्तारी पर 25-25 सौ रूपए का नकद पुरस्कार घोषित किया है।
    इसी तरह थाना महाराजपुर के अपराध क्रमांक 134/19 धारा 147, 148, 149, 323, 294, 324, 506, 325, 326 भादवि में फरार आरोपी धीरेन्द्र कुशवाहा निवासी गौरारी थाना महाराजपुर की गिरफ्तारी पर 15 सौ रूपए का नकद पुरस्कार घोषित किया है।
    उक्त तीनों आरोपियांे को गिरफ्तार करने अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति, अधिकारी-कर्मचारी को नकद पुरस्कार मिलेगा।