मुख्य सचिव ने किया ष्डिसरोबिंग ऑफ द्रोपदी एण्ड अदर स्टोरीज़ष् पुस्तक का विमोचन रेरा अध्यक्ष श्री अन्टोनी डिसा है लेखक - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

मुख्य सचिव ने किया ष्डिसरोबिंग ऑफ द्रोपदी एण्ड अदर स्टोरीज़ष् पुस्तक का विमोचन रेरा अध्यक्ष श्री अन्टोनी डिसा है लेखक


मुख्य सचिव श्री सुधिरजंन मोहन्ती ने आज अरेरा क्लब में पूर्व मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष रेरा श्री अन्टोनी डिसा ष्टीनोष् द्वारा लिखित पुस्तक ष्डिसरोबिंग ऑफ द्रोपदी एण्ड अदर स्टोरीज़ष् का विमोचन किया। श्री मोहन्ती ने कहा कि भावनाओं का वैविध्य, प्रारंभिक वर्षों के प्रशासनिक अनुभवों का साउद्देश्य विस्तृत विवरण तथा प्रभावी वाक्य विन्यास  पुस्तक को आकर्षक बनाता है। यह विशेषताएँ एक बैठक में पूरी पुस्तक पढ़ने के लिये पाठक को विवश करती हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव तथा अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के महानिदेशक श्री आर.परशुराम, पूर्व मुख्य सचिव तथा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।
श्री डिसा ने पुस्तक की कहानियों के पात्र, विषय, उनकी सामयिकता, भाव और प्रभाव की चर्चा की। पुस्तक में ग्यारह लघु कथाएँ हैं। श्री आर. परशुराम तथा श्री बी.पी. सिंह ने भी पुस्तक पर विचार व्यक्त किये। विमोचन से पूर्व भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनिट का मौन भी रखा गया।