मोदी के रेडियो कार्यक्रम को यूट्यूब चैनल पर 60 हजार लोगों ने लाइक किया तो 4.30 लाख ने डिस्लाइक किया - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 31 अगस्त 2020

मोदी के रेडियो कार्यक्रम को यूट्यूब चैनल पर 60 हजार लोगों ने लाइक किया तो 4.30 लाख ने डिस्लाइक किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात यूट्यूब चैनल पर पसंद नहीं किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 30 अगस्त के Prime Minister Narendra Modi's Mann Ki Baat with the Nation को करीब साढ़े चार लाख डिस्लाइक मिल चुके हैं। जबकि 66 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया था। सोमवार दोपहर तक उनके कार्यक्रम को 15 लाख 30 हजार 622 व्यूज मिल चुके हैं।

प्रधानमंत्री रविवार को 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए थे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। असहयोग आंदोलन के समय गांधीजी ने कहा था कि यह भारतीयों में आत्मविश्वास जगाने का आंदोलन है। ऐसा ही हमें आत्मनिर्भर भारत आंदोलन के साथ भी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Narendra Modi - Mann Ki Baat Youtube Dislikes Numbers Today Updates


from Dainik Bhaskar /national/news/pm-narendra-modi-mann-ki-baat-youtube-dislikes-numbers-today-updates-127670970.html