बनिहरा की घटना पर पीडि़त परिवारों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 30 अगस्त 2020

बनिहरा की घटना पर पीडि़त परिवारों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत


कटनी (29 अगस्त)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील उमरियापान क्षेत्र के ग्राम बनिहरा में कच्ची दीवार के ढह जाने से 3 परिवार के 4 बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीएम सपना त्रिपाठी ने बताया कि तीन परिवारों के 4 बच्चों की सड़क में खेलते हुये दीवार ढह जाने से दब कर मृत्यु हुई है। मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। जेठू कोल के कच्चे घर की दीवार गिरने से वहां खेल रहे सुहानी पिता मुकेश कोल उम्र 6 वर्षपिंकी पिता संतू कोल उम्र 8 वर्षललित पिता संतू कोल उम्र 4 वर्षअन्नपूर्णा पिता शिवा कोल उम्र 8 वर्ष की दबकर दुखद मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा राहत वचाव के कार्यो के बाद पीडि़त परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।