नेहरु युवा केंद्र कटनी (युवा
कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक कु.
कीर्तिका कुहर के निर्देशन में एवं लेखपाल श्री राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन
में कटनी जिले के बडवारा, ढीमरखेड़ा, बहोरिबंद, विजयराघवगढ़, रिठी एवं कटनी विकासखण्ड के विभिन्न गाँव में युवा मंडल/महिला मंडल
के सहयोग से 8
अगस्त से 15 अगस्त के बीच आगामी
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा
समन्वयक जी सहित युवा स्वयंसेवक गांव गांव जाकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के
बारे में जानकारी देकर तिरंगा भेट कर रहे हैं, एवं आत्मनिर्भर भारत स्वतंत्र भारत क्विज में भाग लेने
हेतु आग्रह कर रहे हैं। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते फैलाव को देखते हुए बच्चों
को सैनिटाइजर का प्रयोग भी बताया जा रहा है। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस के थीम पर ऑनलाइन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन
हेतु राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा युवा मंडल/महिला मंडल सदस्यों एवं सहयोगी
युवाओ को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित जा रहा हैं | अभियान को सफल बनाने में
विभिन्न विकासखण्ड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुभव रावत, सतीश कुमार, धीरेन्द्र द्विवेदी, कृष्णा परोहा, मोनू चौधरी, विकास यादव , मनोज चौधरी, शिवानी सोनी, हेमन्त सेन , निकिता नामदेव, पंकज नामदेव , विकास गौतम , श्रीकांत दुबे , मुकेश तिवारी आदि का विशेष
सहयोग रहा हैं |
गुरुवार, 13 अगस्त 2020

Home
MP News
आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र कटनी के तत्वाधान में जारी है जन जागरूकता अभियान