कोविड-19 पर दैनिक बुलेटिन- India - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 29 अगस्त 2020

कोविड-19 पर दैनिक बुलेटिन- India



भारत में लगातार दूसरे दिन 9 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई, जांचे गए कुल नमूनों की संख्या करीब 4 करोड़ पहुंची।

 बीते दो सप्ताह में 1 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई।

 भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब 26 लाख है, पिछले 24 घंटों में 60,177 मरीज ठीक हुए हैं।

कोविड-19 मरीजों के बीच ठीक होने की दर बढ़कर 76.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

 कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.82 प्रतिशत रह गई है।

 कोविड-19 के सक्रिय मामले कुल कोविड मामलों का केवल 22 प्रतिशत हैं।

भारत में लगातार दूसरे दिन 9 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई, कोविड के नमूनों की जांच की कुल संख्या करीब 4 करोड़ के नए शिखर पर पहुंची, बीते दो सप्ताह में 1 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच की गई

केंद्र सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीटकी रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नौ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। भारत ने पहले ही कोविड-19 के दस लाख परीक्षण प्रतिदिन की क्षमता बनाई है। बीते 24 घंटों में 9,01,338 नमूनों की जांच की गई। इस तेजी के साथ देश में अब तक कोविड-19 के कुल करीब चार करोड़ नमूनों की जांच की गई है। आज तक 3.94,77,848 नमूनों की जांच हुई है। बीते दो सप्ताह में कोविड-19 के एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है। प्रति दस लाख लोगों पर जांच का अनुपात भी तेजी से बढ़ा है और दस लाख लोगों पर 28,607 लोगों की जांच की जा रही है। कोविड-19 को लेकर श्रेणीबद्ध और विकसित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप जांच रणनीति बनाई गई है। इसके कारण देश भर में कोविड-19 के नमूनों की जांच की दर तेजी से बढ़ी है। देश भर में कोविड की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। देश भर में अब कोविड की जांच करने वाली 1564 प्रयोगशाला कार्यरत हैं। इनमें से 998 सरकारी और 566 निजी प्रयोगशालाएं हैं।

कोविड-19 के सक्रिय मामले कुल कोविड मामलों का केवल 22 प्रतिशत हैं, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 26 लाख हुई, जो सक्रिय मामलों से 18 लाख से अधिक है


अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में, कुल सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 78 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वर्तमान में राज्य में 1,007 सक्रिय मामले हैं। स्वस्थ होने की दर 72 प्रतिशत से अधिक है और 2,621 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

असम: असम में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,345 कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गुरुवार तक 79,307 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और अब राज्य में सक्रिय मामले 19,219 हैं।

मणिपुर: मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान, 140 और मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से, 119 मरीजों का कोई यात्रा का इतिहास नहीं था। 128 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 69 प्रतिशत है।

मेघालय: मेघालय में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 1,222 तक पहुंच गई है। उनमें से 414 बीएसएफ और सशस्त्र बल से हैं तथा 808 अन्य हैं। राज्य में अब तक कुल 899 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मिजोरम: मिजोरम में आज कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है।

नागालैंड: नागालैंड में उप-मुख्यमंत्री श्री वाई पैटन, जो वोखा जिले के कोविड-19 के प्रभारी भी हैं, ने जिले में स्थिति की समीक्षा की। कुछ गांवों और कॉलनियों में प्रवेश प्रतिबंधों पर चिंता व्यक्त की है। कोविड-19 संक्रमितों का पता चलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कोहिमा में 5 और स्थानों को सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गुरुवार को 14,718 नए मामले और 355 लोगों की मौत के बाद, राज्य में कोरोनो-वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,33,568 तक पहुंच गई है और मरने वालों का आंकड़ा 23,444 हो गया है। यहां तक कि पुणे में प्रति दिन कोरोना-वायरस संक्रमण के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, पुणे नगर निगम (पीएमसी) इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अच्छे तरीके से काम कर रही है। पीएमसी क्षेत्रों में स्वस्थ होने वालों की दर 80.48 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि मुंबई के 81.32 प्रतिशत की दर के करीब है, हालांकि पुणे में राज्य की राजधानी की तुलना में सक्रिय मामलों की दर अधिक है।

गुजरात: राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,190 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल संख्या अब 91,329 हो गई है। 258 नए संक्रमित मरीजों के साथ, सूरत जिले ने 20,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। अहमदाबाद में 163 नए मामले दर्ज किए गए जबकि वड़ोदरा में 123 मामले सामने आए। इस बीच, गुरुवार को किए गए 76,227 परीक्षणों के साथ कुल परीक्षण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।

राजस्थान: राजस्थान में, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में कार्यरत 9 और मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) में काम करने वाले एक कर्मचारी में कोरोना-वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सभी निर्धारित कार्यक्रमों और बैठकों को रद्द कर दिया है। राजस्थान में गुरुवार को 633 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 75,303 तक पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य अधिकारियों को राज्य के 10 जिलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इन जिलों में इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, झाबुआ, शिवपुरी, धार, खरगोन, उज्जैन और सागर शामिल हैं। जहां तक सक्रिय मामलों की संख्या का सवाल है तो मध्य प्रदेश देश में 16वें स्थान पर है। गुरुवार को, सक्रिय मामलों की संख्या 12,422 थी।

केरल: राज्य में कोविड-19 के तेजी से प्रसार को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने अधिक क्षेत्रों में परीक्षण के लिए एक संशोधित प्रहरी निगरानी योजना लेकर आया है। स्थानीय स्व-सरकारी निकायों को नमूने एकत्र करने और हर सप्ताह कोविड परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।  प्रमुख परिवर्तनों में से एक तेजी से प्रतिजन परख के साथ प्रहरी निगरानी के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षणों की जगह ले रहा है। इसके माध्यम से परिणाम तेजी से मिलने की उम्मीद है। अधिकांश जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में आज एक और कोविड मरीज की मृत्यु होने के बाद कुल संख्या 268 हो गई। केरल में कल 2,406 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वर्तमान में, 22,673 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1.93 लाख लोग विभिन्न जिलों में निगरानी में रखे गए हैं।

तमिलनाडु: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में अब तक संबसे अधिक 604 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 9 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 13,024, सक्रिय मामलों की संख्या 4,745 और मौत का आंकड़ा 199 तक पहुंच गया है। दक्षिणी रेलवे के त्रिची संभाग में रेलगाड़ियों के निलंबन के कारण अप्रैल से जुलाई तक यात्री आय में 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एडापड्डी के. पलानीसामी का कहना है कि तमिलनाडु महामारी के दौरान भी अधिकतम निवेश आकर्षित करने में सभी राज्यों में अग्रणी रहा है, जिससे और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कर्नाटक: प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार ने कहा कि हमें अभी भी नहीं पता है कि स्कूल कब तक खोले जाएंगे और अगर खुलते भी हैं तो कक्षाएं कैसे संचालित की जाएंगी। राज्य में गुरुवार को कोविड संक्रमण के मामलों में सबसे अधिक एक दिन में वृद्धि दर्ज की गई, 9,386 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संख्या 3,09,792 हो गई। बेंगलूरु में 3,357 नए मरीजों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के परिवारों का समर्थन करने का फैसला किया है जिन्होंने कोविड मरीजों के इलाज के दौरान अपना जीवन बलिदान कर दिया। एपी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं कि परिवार के सदस्यों में से एक को एक महीने के अंदर सरकारी नौकरी देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। राज्य के डीजीपी (जेल) के अनुसार, आंध्र प्रदेश की जेलों में बंद 1,375 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केवल एक कैदी की इस वायरस के कारण मौत हुई है। अधिकांश मामले बिना लक्षण वाले हैं और उसके उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंचते हुए 3.93 लाख हो गई।

तेलंगाना: पिछले 24 घंटों में 2,932 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 1,580 मरीज स्वस्थ हुए और 11 की मौत हुई; 2,932 में से, 520 जीएचएमसी में दर्ज किए गए। कुल मामले: 1,17,415; सक्रिय मामले: 28,941; मृतक: 799; स्वस्थ होने वाले: 87,675। स्वास्थ्य मंत्री श्री एटेला राजेंदर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 परीक्षण क्षमता को बढ़ाया है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पिछले सप्ताह से प्रतिदिन 50,000 से 60,000 परीक्षण कर रहा है।