भोपाल जिले में बारिश से कई क्षेत्रों में जल-भराव की स्थिति निर्मित हुई है - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 30 अगस्त 2020

भोपाल जिले में बारिश से कई क्षेत्रों में जल-भराव की स्थिति निर्मित हुई है


कटनी (30 अगस्त)- भोपाल संभाग अंतर्गत सभी जिलों में जल-भरावबाढ़आपदा ग्रसित क्षेत्रों में सेना जिला प्रशासनहोमगार्डपुलिसएसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम के जवान जलभराव क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने मोर्चा संभालें हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सम्भाग के सीहोररायसेन और विदिशा में बारिश से बिगड़े हालात और नुकसान का हवाई सर्वेक्षण कर जायज़ा लिया। वहीं सेना के जवानों द्वारा भी हेलीकॉप्टरनाव और डीजल बोट से बचाव कार्य किया जा रहा है।
संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत और आई जी श्री उपेन्द्र जैन कल देर रात तक सीहोर और रायसेन जिलो में राहत और बचाव कार्य का जायज़ा लेते रहे। सोमलवाड़ा पहुँचने वाले दोनों पहले अधिकारी थेरात में ही दोनों अधिकारियों ने यहाँ से अधिकांश ग्रामीणों को नजदीकी ग्राम बमोरी और नानभेट में शिफ्ट करवाया था। आज सेना ने शेष 25 ग्रामीणों का रेस्क्यू कर उन्हें हेलीकाप्टर से शाहगंज पहुँचाया।
भोपाल जिले में बारिश से कई क्षेत्रों में जल-भराव की स्थिति निर्मित हुई है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर राहत और बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। स्थिति अभी सामान्य है। जल-भराव क्षेत्रों में जिला-प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर नजर रखी जा रही है।  पिछले 24 घंटों में भोपाल जिले में अब तक 79 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है।
विदिशा में राहत एवं बचाव कार्य जारी
लगभग 300 लोगोँ को राहत शिविर में पहुँचाया
जिला विदिशा में बघर्रु बांध भराव क्षमता पर है और बांध के सभी 5 गेट खुले हैंरेहटी बांध के 3 गेट खोले गए हैंसम्राट अशोक (हलाली) बांध का जलस्तर 1509 फीट पर है।
विदिशा जिले में बाढ़ से बचाव के लिए विदिशा तहसील में 6 राहत शिविर बनाए गये हैंजिनमें 262 प्रभावित व्यक्तियों को ठहराया गया है। विदिशा तहसील के अहमदपुर मंडल के 17 ग्रामों में जल-भराव की स्थिति थीजो आज धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और लगभग 4 ग्रामों में जल-भराव शेष है। विगत 3 दिवस में वर्षा होने से तहसील में बावना और केवटन नदियाँ उफान पर हैं। विदिशा में आज 60 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। विदिशा में बेतवा नदी (रंगई) का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है तहसील कुरवाई में बेतवा नदी का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा निरंतर ऐसे क्षेत्रों में निगरानी और पैनी नजर रखी जा रही है। जिससे किसी भी आशंका के पहले ही उस पर अंकुश लगाया जा सके।
रायसेन में सेना के जवानों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी
अब तक 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया
रायसेन जिले में अब तक 1207.80 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में आज 68.00 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बाढ़ में फंसे 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिले के बाड़ीबरेलीऔबेदुल्लागंज तथा मण्डीदीप के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को जिला प्रशासन की टीमों द्वारा राहत शिविरों में पहुँचाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव और एसपी श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा राहत एवं बचाव कार्यो की सतत् निगरानी की जा रही है। बारना डेम तथा बरगी डेम से छोड़े गए पानी एवं निरंतर वर्षा के कारण बरेली के निचले इलाकों में बाढ़ एवं जल-भराव की स्थिति निर्मित हुई है। पुलिस और होमगार्ड की टीम द्वारा 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में पहुँचाया गया।  प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से निचली बस्तियाँ खाली कराई गई है। बाड़ी-बरेली क्षेत्र के गाँवों में पुलिस तथा होमगार्ड की रेस्क्यू टीम द्वारा ग्राम चारगांव के 14, ग्राम हरसिली के 09 तथा गडरवास के 12 व्यक्तियों को नाव के जरिए निकालकर सुरिक्षत स्थान पर पहुँचाया गया है। स्थिति बिगड़ने पर सेना की मदद ली गई हैआज बाड़ी एवं बरेली के नर्मदा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में फंसे व्यक्तियों के निकालने का रेस्क्यू अभियान जारी है। जिसमें अभी तक 77 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है। जिला-प्रशासन द्वारा बनाये गए राहत शिविरों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
रायसेन जिले के मंडीदीप क्षेत्र से बाढ़ में फंसे 170 लोगों को निकाला गया। इन्हें मंडीदीप एवं ओबेदुल्लागंज में बनाये राहत शिविरों में रखा गया है। बचाव दल लगातार लोगों को जल भराव इलाकों से निकालने का काम जारी है।
राजगढ़ में मोहनपुरा और कुंडालिया डैम के गेट खोले गए
जिला-प्रशासन द्वारा रखी जा रही है जल-भराव क्षेत्रों में पैनी नजर
राजगढ़ जिले में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत दिवस से हो रही बारिश से स्थिति सामान्य है। मोहनपुरा और कुंडालिया डेमों से छोड़े जा रह पानी के कारण जल भराव की स्थिति पर प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है।
कलेक्टर श्री नीरज सिंह और एसपी श्री प्रदीप शर्मा द्वारा निरंतर बाढ़ प्रभावित और जलभराव क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। एसडीआरएफपुलिसहोमगार्ड और रेस्क्यू टीम को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश दिये हैं।
सीहोर जिले में बचाव कार्य जारी- स्थिति सामान्य
जिला-प्रशासन द्वारा अब तक 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया
सीहोर जिले में अभी तक 1044.1 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 84.2, श्यामपुर में 53, आष्टा में 57, जावर में 42, इछावर में 109, नसरुल्लागंज में 81, बुधनी में 160 और रेहटी में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।
गत दिवस सीहोर जिले के सोमलवाड़ा गाँव में बचाव एवं राहत के कार्य निरंतर जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। अतिवृष्टि से निर्मित हुई स्थिति में संभाग आयुक्त  श्री कवींद्र कियावत और आईजी श्री उपेंद्र जैन पानी से घिरे हुए गाँव में बोट से पहुँचे। गाँव में फंसे हुए सभी आमजनों को स्थिति सामान्य होने और प्रशासन द्वारा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। लगभग 250 आबादी वाला गाँव पूरी तरह घिरा हुआ है। पुलिसहोमगार्डस और स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को नाव से निकाला गया।