जिले में 32 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव l कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1506 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 16 सितंबर 2020

जिले में 32 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव l कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1506

 


बड़वानी 16 सितम्बर 2020/बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 32 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1506 हो गई है। इसमें से 1264 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 226 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 16 लोगो की मृत्यु हुई है।  

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें राजपुर की 23 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, चाचरिया का 24 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 38 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 62 वर्षीय पुरूष, पाटी का 28 वर्षीय पुरूष, धनोरा (सिलावद) का 25 वर्षीय पुरूष,अंजड़ का 34 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 62 वर्षीय पुरूष,  दोंदवाड़ा का 75 वर्षीय पुरूष, मेंद्राणा का 25 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय पुरूष, खेतिया का 31 वर्षीय पुरूष, 54 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, निवाली की 68 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष,  नरावला का 45 वर्षीय पुरूष, वरला का 34 वर्षीय पुरूष, मलफा का 41 वर्षीय पुरूष, 61 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, आमदा का 75 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 37 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय पुरूष, बलवाड़ी का 58 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।