कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर, बीएसई 38,000 और निफ्टी 11,300 स्तर के नीचे खुला - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 9 सितंबर 2020

कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर, बीएसई 38,000 और निफ्टी 11,300 स्तर के नीचे खुला

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक नीचे 11,218.60 पर खुला । कल बीएसई 80.84 अंक ऊपर 38,498.07 पर और निफ्टी 11,300 स्तर के पास खुला था। मंगलवार को कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 51.88 अंक नीचे 38,365.35 पर और निफ्टी 37.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,317.35 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 632.42 अंक नीचे 27,500.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक में 4.77 फीसदी की जोरदार गिरावट रही और अंत में सूचकांक 553.87 अंक नीचे 11,068.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 2.78 फीसदी गिरकर 95.12 पॉइंट नीचे 3,331.84 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 35.55 अंक नीचे 3,280.87 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43,67,436 हो गई है। इनमें 8,96,884 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 33,96,027 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 73,923 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,733,819 हो चुकी है। इनमें 901,836 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 194,032 हो चुकी है।

09:26 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 5 में बढ़त है। ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा 3.76 फीसदी की गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक नीचे 11,218.60 पर खुला है।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 35.55 अंक नीचे 3,280.87 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/329Vlmj