इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष की ओर से बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों ही पक्ष के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष का आरोप है कि 40-50 लोगों ने घर पर हथियार और डंडा लेकर हमला किया था।
पुलिस के अनुसार मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर का है। चंद्रपाल निवासी आकाश नगर ने निहाल और विशाल निवासी प्रजापत नगर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसी बात को लेकर विशाल और निहाल के परिजनों से इनका विवाद हुआ। कृपाल पिता किशन निवासी आकाश नगर से 7 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज करवाया है। वहीं, दूसरा पक्ष अस्पताल में भर्ती है। इन्होंने भी इसी प्रकार का 6 से 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। ज्यादा चोट वालों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजा था। इस पर कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे, उन्हें लग रहा था कि हम दूसरे पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कर रहे हैं। जबकि उन्हें इलाज की ज्यादा जरूरत थी। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया और दूसरे पक्ष पर उचित कार्रवाई की मांग की। थाने पर आए बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पर नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें हकीकत बताई तो वे चले गए।
करीब 50 लोगों ने हमला किया
भाई मदन लाल पाल ने बताया कि भाई की बेटी ससुराल में थी, वह उसे लेने गया था। यहां पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उन्हें पता चला कि भाई आकाश नगर में रहता है तो रात में 20-25 लोगांे ने हमारे घर पर धावा बोल दिया। हमने उन्हें भगाया तो कुछ देर बाद करीब 50 लोग हथियार डंडा लेकर आ गए और हमला कर दिया। उन्होंने हमला क्यों कि हमें भी नहीं पता। हम थाने पहुंचे तो यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद हमने बजरंग दल वालों के साथ थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पिता बालचंद पाल, भाई मोईलाल, धनीराम और चंद्रपाल को चोट आई है। मदन ने बताया कि आरोपी आशीष, निहाल यादव सहित इनके साथी आवारा किस्म के हैं। आए दिन गाड़ियां दौड़ाते हैं, किसी को भी टक्कर मार देते हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। कुछ आरोपी प्रजापति नगर में रहते हैं, कुछ आजाद नगर में।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F2HeGR