कोरोना काल में पावर ब्रेकफास्ट, नाश्ते में किन 5 चीजों से मिलेगी ताकत, बता रही हैं नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. उषा किरण सिसोदिया - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

कोरोना काल में पावर ब्रेकफास्ट, नाश्ते में किन 5 चीजों से मिलेगी ताकत, बता रही हैं नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. उषा किरण सिसोदिया

पावर ब्रेकफास्ट की जरूरत जितनी वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को है, उतनी ही उन महिलाओं को भी होती है जो दिनभर घर का काम करती हैं। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भी अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए पावर ब्रेकफास्ट करना चाहिए।

क्या होता है पावर ब्रेकफास्ट

इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर चीजें होती हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। कोरोना काल में इस तरह का नाश्ता आपकी इम्यूनिटी बनाए रखने और एनर्जी देने में भी मदद करेगा।

क्या कहती है रिसर्च

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्चर्स ये मानते हैं कि नाश्ते में प्रोटीन, धीरे-धीरे डाजेस्ट होने वाला कार्बोहाइड्रेट, फल या सब्जियां बेहतर हैं। जब हम सोते हैं तो डाइजेशन की प्रोसेस तेज होती है। सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत करने के लिए हमें ऐसा नाश्ता करना चाहिए जिससे बॉडी को एनर्जी मिले।

हार्वर्ड एफिलिएटेड हॉस्पिटल, बोस्टन के न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ. डेविड एस लुडविग के अनुसार, साबुत अनाज के साथ वेजिटेबल ऑमलेट, ताजा फलों की टॉपिंग के साथ सेरेल्स और सोया मिल्क पावर ब्रेकफास्ट का हिस्सा हैं। इसके साथ मुट्‌ठी भर बादाम और अखरोट भी आपके लिए फायदेमंद होंगे।

नाश्ते में तली-भुनी चीजें खाने के बजाय हेल्दी स्नैक्स खाएं। इससे आपका पेट देर तक भरा रहेगा और वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। 1 से 7 सितंबर चलने वाले नेशनल न्यूट्रीशन वीक में नानावटी हॉस्पिटल मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. उषा किरण सिसोदिया बता रही हैं पावर ब्रेकफास्ट के 5 विकल्प जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं।

1. पंजाबी पराठा
इस पराठे को पनीर और सब्जियों की फीलिंग के साथ बनाया जा सकता है। मेथी या पालक की फीलिंग करके बने हुए पराठे भी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। गेहूं के बजाय मल्टीग्रेन आटे से बना पराठा खाएं। इसमें एक मुठ्ठी बेसन मिला लें। इसे ताजे दही के साथ सर्व करें।

इसके फायदे
पराठे बनाने के लिए ऑलिव ऑयल या शुद्ध घी का इस्तेमाल करें। इसे पराठे पर कम मात्रा में लगाएं। इन पराठों में मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा वजन कम करने में मदद करती है। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शरीर में कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसी तरह सोयाबीन के आटे से बनी रोटी में लो फैट होता है। जो वेट लॉस में सहायक होता है।

2. गेंहूं की खीर
बेबी व्हीट से बनी खीर पावर ब्रेकफास्ट का हेल्दी ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए एक रात पहले बेबी व्हीट को पानी में भिगो दें और सुबह इसे दूध में डालकर खीर बनाएं। इसी तरह कम शकर में बनी चावल की खीर भी हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

इसके फायदे
खीर में फाइबर्स, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। यह एक कंप्लीट मील है जो आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करेगा।

3. डोसा विद चटनी
सादे चावल से बनाए गए डोसे के बजाय इसमें दाल मिक्स करके बनाना अधिक फायदेमंद है। डोसे की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसके बैटर में ओट्स, पालक की प्यूरी या गाजर मिला लें। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

इसके फायदे
डोसे में कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन होता है जिससे हडि्डयों और मासंपेशियों को मजबूती मिलती है। आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स से भरपूर डोसा वेट लॉस का बेहतर विकल्प है। डोसा चावल और उड़द की दाल में खमीर उठाकर बनाया जाता है, जिससे यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

4. स्प्राउट्स
आप चना, मूंग या मोठ का स्प्राउट्स घर में तैयार कर सकते हैं। इन्हें एक साथ मिक्स करें और उसमें टमाटर, प्याज व अन्य मनपसंद सब्जियां मिला लें। ऊपर से नींबू और चाट मसाला डाल कर खाएं। इसमें पत्तागोभी, गाजर और हरा धनिया भी मिला लें।

इसके फायदे

इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम जबकि प्रोटीन और फाइबर्स की मात्रा अधिक होती है। वजन कम करने वालों के लिए भी यह नाश्ते का सेहतमंद विकल्प है। इससे देर तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।

5. फल
केला, सेब, संतरा, अंगूर और पीच आदि फलों को खाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। आप चाहें तो फलों को मिलाकर फ्रूट सलाद भी बना सकते हैं। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच में इसे खाना फायदेमंद है। खाने से पहले फलों को अच्छी तरह धोना न भूलें।

इसके फायदे

इनमें फाइबर्स और विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने और एनर्जी देने में भी सहायक होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Start the day with power breakfast, what 5 things will give you strength in breakfast, Dr. Usha Kiran Sisodia, Chief Dietician of Nanavati Hospital, Mumbai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32DOP6w