पशु आहार फैक्ट्री में आग लगी; 50 लाख रुपए के नुकसान की आशंका, आग लगने के कारणों का पता नहीं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 13 सितंबर 2020

पशु आहार फैक्ट्री में आग लगी; 50 लाख रुपए के नुकसान की आशंका, आग लगने के कारणों का पता नहीं

सीहोर में एक पशु आहार फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 2:30 बजे की बताई जाती है। सुबह छह बजे तक आग पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

योगेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक लालू भाई शाह के अनुसार मंडी थाने के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में पशु आहार तैयार किया जाता है। जिसमें रात करीब 2:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। देखते ही देखते बडी संख्या में बोरियों में भरा रखा पशु आहार आग की चपेट में आ गया। मंडी पुलिस और दमकलों के पहुंचने के पहले ही आग ज्यादा भड़क चुकी थी। फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए 3 घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। आग से करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हो सकता है। सुबह 6 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीहोर में फैक्ट्री में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ro3gqc