जिले में 7 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

जिले में 7 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 


बड़वानी 10 सितम्बर 2020/बड़वानी में बुधवार की देर शाम को 7 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1333 हो गई है। इसमें से 1152 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 165 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 16 लोगो की मृत्यु हुई है।  

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम को जिस 11 व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें चाचरिया का 58 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 71 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, अंजड़ की 45 वर्षीय महिला, 

किरमोही की 70 वर्षीय महिला सम्मिलित है।