बड़वानी कोरोना अपडेट जिले में 35 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 23 सितंबर 2020

बड़वानी कोरोना अपडेट जिले में 35 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

  



 बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 35 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1701 हो गई है। इसमें से 1382 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 300 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 19 लोगो की मृत्यु हुई है।  

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सनगॉव का 60 वर्षीय पुरूष, सिदड़ी का 25 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 42 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 58 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरूष,  खेतिया का 28 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय बालक,  खड़की का 37 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला,  जरवाह की 23 वर्षीय महिला, राजपुर की 37 वर्षीय महिला, बड़वानी का 42 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, जड़ाखाउ का 35 वर्षीय पुरूष, पिपल्याडेब का 60 वर्षीय पुरूष, भातकी का 25 वर्षीय पुरूष, बहेडि़या का 64 वर्षीय पुरूष, राखीबुजुर्ग का 25 वर्षीय पुरूष, खेड़ी की 40 वर्षीय महिला, सेगवी की 42 वर्षीय महिला, अंजड़ का 42 वर्षीय पुरूष, वारल्यापानी का 20 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।


जिले से भेजे गये सेम्पल में से 337 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 23301 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 20992 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1701 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 821 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

    ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1701 लोगो में से 1382 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 300 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 19 लोगो की मृत्यु हुई है।


बड़वानी के 8 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात बुधवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1701 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1382 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 300 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 19 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।