डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की

 


वाशिंगटन
, 25 सितंबर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बार फिर से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की है।
श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा,“यह मेरी जानकारी में है कि अब चीन और भारत को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि दोनों देश इस संकट से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। अगर हम मदद कर सकते हैं, तो हम इसे करना पसंद करेंगे।
श्री ट्रम्प ने इससे पहले मई में भी भारत और चीन के सीमा विवाद मुद्दे पर मध्यस्ता की बात की थी जिसे बाद में भारत ने ठुकरा दिया था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 सितंबर को लद्दाख क्षेत्र में चल रहे सीमा मुद्दों को हल करने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भारत ने नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उपकरणों से लैस चीनी सैनिकों की बड़े पैमाने पर इकट्ठा होने पर चिंता व्यक्त की।