25 नए मरीज मिलें, वही 11 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 143 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

25 नए मरीज मिलें, वही 11 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 143 एक्टिव केस

 



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें आदेगांव के 42 वर्षीय एवं 39 वर्षीय क्रमशः दो पुरुष, लखनादौन के 25 वर्षीय ,35 वर्षीय, 62 वर्षीय तथा 40 वर्षीय क्रमशः चार पुरुष तथा 38 वर्षीय, 27 वर्षीय एवं 60 वर्षीय तीन महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह केवलारी विकासखंड के ग्राम खैरापलारी का 30 वर्षीय पुरुष , ग्राम लोपा का 34 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखंड के 56 वर्षीय एवं 45 वर्षीय दो पुरुष तथा 12 वर्षीय बालक, 32 वर्षीय महिला, छपारा विकासखंड के बाम्हनदेही के 50 वर्षीय पुरुष,लालमटिया के 40 वर्षीय पुरुष, गोपालपुर का 32 वर्षीय पुरुष, डॉक्टर कॉलोनी का 30 वर्षीय पुरुष तथा तकिया वार्ड छपारा का 40 वर्षीय पुरुष, बरघाट विकासखंड के खुर्सीपार का 30 वर्षीय पुरुष एवं जाम की 22 वर्षीय महिला, सिवनी नगरीय क्षेत्र अकबर वार्ड का 35 वर्षीय पुरुष, गुरूनानक वार्ड का 48 वर्षीय पुरुष तथा लुघरवाड़ा का 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं। वही विगत दिवस 11 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 15061 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 465 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 316 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 143 एक्टिव केस हैं।